यूपी के इस बदनाम गांव में बिने पूछे घुसे तो पकड़ लेगी पुलिस, लगा है चेतावनी बोर्ड

किसी को गांव में प्रवेश करने से पहले पुलिस से अनुमति मांगनी पड़ती है. बिना पुलिस की अनुमति के इस गांव में कोई घुस नहीं सकता. इसके पीछे की वजह भी चौंका देने वाली है. गांव में कोई बाहरी शख्‍स घुस न सके, इसके लिए यूपी पुलिस ने बाकयदा चेतावनी बोर्ड भी लगा दिया है.

Apr 07, 2023 - 16:32
0 118
यूपी के इस बदनाम गांव में बिने पूछे घुसे तो पकड़ लेगी पुलिस, लगा है चेतावनी बोर्ड

यूपी में एक गांव ऐसा है, जहां किसी को गांव में प्रवेश करने से पहले पुलिस से अनुमति मांगनी पड़ती है. बिना पुलिस की अनुमति के इस गांव में कोई घुस नहीं सकता. इसके पीछे की वजह भी चौंका देने वाली है. गांव में कोई बाहरी शख्‍स घुस न सके, इसके लिए यूपी पुलिस ने बाकयदा चेतावनी बोर्ड भी लगा दिया है. जिसमें साफ-साफ लिखा है कि इस गांव में बिना अनुमति के न घुसे वरना अपनी गाढ़ी कमाई गवां बैठेंगे. 


दरअसल, यूपी के मथुरा में बरसाना थाना क्षेत्र में हथिया नाम का एक गांव है. इस गांव को ठगों का गांव भी कहा जाता है. मथुरा पुलिस की मानें तो इस गांव के लोग सिर्फ मथुरा ही नहीं पूरे देश भर में ठगी करने के लिए जाने जाते हैं. आए दिन यहां, हरियाणा, पंजाब, पश्चिम बंगाल, मध्‍य प्रदेश, महाराष्ट्र समेत कई राज्‍यों की पुलिस दबिश देने के लिए आती रहती है. इतना ही नहीं कई बार दूसरे प्रदेश की पुलिस से गांव वालों की झड़प भी हो चुकी है. 


पुलिस के मुताबिक, इस गांव के लोग साधारण तरीके से नहीं तरह-तरह से ठगी का शिकार बनाते हैं. कई बार इनपर कार्रवाई भी की गई, लेकिन गांव में आज भी ठगी का शिकार बनाया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि गांव वालों की हरकतों से बाज आकर गांव के बाहर चेतवानी बोर्ड लगवानी पड़ी. 


पुलिस के इस चेतावनी बोर्ड में साफ-साफ लिखा है कि अगर आप सस्ती सोने की ईंट खरीदने, सस्ता लोहे का स्क्रैप खरीदने, सस्ते आरओ का प्लांट, लिफ्ट, सीसीटीवी, जनरेटर और जमीन खरीदने हाथिया गांव जा रहे हों तो सावधान हो जाएं. आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है. 


पुलिस का कहना है कि इस गांव के लोग देशभर के भोले भाले लोगों को अपनी जाल में फंसा लेते हैं. पीतल को सोने की ईंट बताकर बेच देते हैं. इस गांव के लोगों को टटलू नाम दिया गया है. ये लोग दूसरे राज्‍यों में जाकर प्रचार करते हैं कि हमारे गांव में सोने की कई ईंट निकली है. इनकी बातों में आकर लोग ईंट खरीद लेते हैं. 


पुलिस ने बताया कि अगर कोई ईंट चेक करना चाहे तो उसे पहले एक छोटा सा शुद्ध सोने का टुकड़ा दे देते हैं. ताकि लोग उनके झांसे में आ जाए, इसके बाद गांव बुलाकर उनसे ठगी कर लेते हैं. पुलिस का कहना है कि गांव के लोगों को कई बार जेल भेजा गया, लेकिन छूटने के बाद भी धोखाधड़ी शुरू कर देते हैं.  

What's Your Reaction?

Like Like 23
Dislike Dislike 0
Love Love 3
Funny Funny 6
Wow Wow 3
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User