अयोध्या के दीपोत्सव में पहली बार शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी, श्री राम मंदिर निर्माण की प्रगति भी देखेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहली बार अयोध्या के दीपोत्सव के खास मेहमान होंगे। प्रधानमंत्री मोदी का यह दूसरा अयोध्या दौरा है। इससे पहले 5 अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना काल मे अयोध्या आकर राम मंदिर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया था। 2 साल बाद पीएम मोदी फिर अयोध्या रहे हैं वे रामलला का दर्शन करने के साथ-साथ राम मंदिर निर्माण की प्रगति भी देखेंगे।

Oct 20, 2022 - 08:21
0 61
अयोध्या के दीपोत्सव में पहली बार शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी, श्री राम मंदिर निर्माण की प्रगति भी  देखेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहली बार अयोध्या के दीपोत्सव के खास मेहमान होंगे। आगामी 23 अक्तूबर को छोटी दीपावली के दिन प्रधानमंत्री शाम पांच बजे से सात बजे तक अयोध्या के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। अयोध्या से पुश्तैनी तौर पर जुड़ीं कोरियाई रानी के नाम पर रखा गया क्वीन हे हृांग-ओके मेमोरियल पार्क भी बन कर लगभग तैयार है, इस बार दीपोत्सव के दौरान इस पार्क का उद्घाटन भी हो सकता है।

प्रधानमंत्री मोदी का यह दूसरा अयोध्या दौरा है। इससे पहले 5 अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना काल मे अयोध्या आकर राम मंदिर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया था। 2 साल बाद पीएम मोदी फिर अयोध्या रहे हैं वे रामलला का दर्शन करने के साथ-साथ राम मंदिर निर्माण की प्रगति भी देखेंगे। साथ ही साथ योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले दीपोत्सव के मुख्य अतिथि भी पीएम नरेंद्र मोदी होंगे।

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं तो वहीं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट भी उन्हें मंदिर निर्माण की प्रगति से अवगत कराने के लिए तैयारियों में जुटा हुआ है। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीपोत्सव में 23 अक्टूबर को अयोध्या आ रहे हैं। वे रामलला का दर्शन कर मंदिर निर्माण कार्य देखेंगे। करीब शाम 4:30 बजे वे अयोध्या पहुंचेंगे। 

वर्ष 2017 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की बागडोर सम्भालने के बाद अयोध्या में दीपोत्सव की शुरुआत करवायी थी। तब से हर साल रामनगरी में लाखों दीपों के प्रज्जवलन के कीर्तिमान बनते रहे। वर्ष 2018 में अयोध्या के दीपोत्सव में कोरिया की प्रथम महिला किम जुंग सूक खास मेहमान बनी थीं। कोरिया की रानी सूरीरत्न (हिव हांग ओक) पुश्तैनी तौर पर अयोध्या से जुड़ी थीं। इसलिए अयोध्या और कोरिया का रिश्ता काफी पुराना है।

प्रदेश के संस्कृति विभाग ने इस बार के दीपोत्सव को रंगारंग बनाने के लिए तैयारियां तेजी से शुरू कर दी हैं। इस दीपोत्सव में करीब 120 अन्तर्राष्ट्रीय और 1800 कलाकार अपनी कला की छटा बिखेरेंगे। आठ देशों की रामलीला का मंचन होगा।

इस बार अयोध्या में रामकथा पार्क के मुख्य मंच, भजन संध्या स्थल, रेलवे पुल के समीप, रामघाट, बड़ी देवकाली, गुप्तार घाट और भरत कुण्ड पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे जिनकी शुरुआत 21 अक्तूबर से हो जाएगी। 'रामायण' शीर्षक से एक चित्र वीथिका भी तैयार की जा रही है। यह रामकथा पार्क में आयोजित होगी। इसमें रामायण तथा रामकथा परम्परा के विविध आयाम प्रदर्शित किए जाएंगे। इस बार के दीपोत्सव में ग्रीन ईको आतिशबाजी के जरिये दीपावली के अवसर पर प्रदूषण रहित पटाखे जलाए जाने का संदेश भी दिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 6
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Wow Wow 4
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User