16 दिन के बाद होनी थी शादी, घर में चल रही थी तैयारियां, नकदी व जेवरात लेकर होने वाली दुल्हन हुई लापता

27 जनवरी को युवती का विवाह तय था। करीब 18 वर्षीय युवती 8 जनवरी की रात को घर से जेवरात व करीब ढाई लाख रुपये की नकदी लेकर लापता हो गई।

Jan 10, 2023 - 19:55
Updated: 4 years ago
0 86
16 दिन के बाद होनी थी शादी, घर में चल रही थी तैयारियां, नकदी व जेवरात लेकर होने वाली दुल्हन हुई लापता

हरियाणा के रेवाड़ी जिले के एक गांव निवासी करीब 18 वर्षीय युवती 8 जनवरी की रात को घर से जेवरात व करीब ढाई लाख रुपये की नकदी लेकर लापता हो गई। जबकि 27 जनवरी को युवती का विवाह तय था। परिजनों ने गांव खालेटा निवासी एक युवक पर उनकी बेटी को जबरन साथ ले जाने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 18 वर्षीय बेटी आठ जनवरी की रात को अपने कमरे में सो रही थी। अगले दिन सुबह युवती अपने कमरे से लापता मिली। परिजनों ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन उसका कहीं भी सुराग नहीं मिला।

उसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। परिजनों ने बताया कि युवती का विवाह 27 जनवरी को तय था। घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। शादी के लिए बनवाए गए लाखों रुपये के जेवरात व दो लाख 70 हजार रुपये की नकदी भी घर से गायब है।

परिजनों ने युवती पर ही सोने-चांदी के जेवरात व नकदी लेकर जाने का संदेह जताया है। युवती के पिता ने गांव खालेटा निवासी एक युवक पर उसकी बेटी को बहला-फुसला कर ले जाने का आरोप लगाया है। युवती कई दिनों से युवक के संपर्क में थी। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 13
Dislike Dislike 0
Love Love 6
Funny Funny 6
Wow Wow 4
Sad Sad 4
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User