Iran-US War: प्रेजिडेंट ट्रंप बोले, "इस्लामाबाद में डील साइन हो गई तो मैं वहां जा सकता हूं! ईरान ने छोड़ी परमाणु कार्यक्रम की जिद"

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रहे शांति प्रयासों के बीच बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर इस्लामाबाद में डील साइन हो गई तो मैं पाकिस्तान जा सकता हूं। ट्रम्प ने गुरुवार को कहा कि अगर अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता इस्लामाबाद में अंतिम रूप से साइन हो जाता है, तो मैं पाकिस्तान जाने पर विचार करूंगा।

Apr 17, 2026 - 12:45
0 12

ट्रंप ने कहा, "मुझे लगता है कि अभी हमारे बीच बहुत सफल वार्ता चल रही है। अगर यह होता है, तो इसे काफी जल्दी घोषित कर दिया जाएगा। इससे हमें मुफ्त तेल, हॉर्मुज जलडमरूमध्य मुक्त, सब कुछ अच्छा हो जाएगा। मुझे लगता है कि तेल की कीमतें पहले से भी कम हो जाएंगी।" 

ऊर्जा कीमतों पर बोलते हुए ट्रम्प ने कहा कि कूटनीतिक प्रयासों के बीच ईंधन की कीमतें पहले से ही कम होने के संकेत दिखा रही हैं। वे बहुत ऊंची नहीं हैं, अगर आप उस खतरे को देखें जो परमाणु हथियार से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन-चार दिनों में गैस की कीमतें काफी कम हो गई हैं।

पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच ट्रंप के कहने पर मध्यस्थता कर रहा है। व्हाइट हाउस से लास वेगास (नेवाडा) जाते समय ट्रंप ने पत्रकारों से कहा- हां, मैं पाकिस्तान जा सकता हूं। "अगर डील इस्लामाबाद में साइन होती है, तो मैं जा सकता हूं। वे चाहते हैं कि मैं वहां जाऊं।"

 ट्रम्प ने अमेरिका-ईरान वार्ता में पाकिस्तान की भूमिका की तारीफ करते हुए इसे "बहुत रचनात्मक" बताया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी मध्यस्थों ने "बहुत शानदार" काम किया है। ट्रम्प ने ईरान के साथ चल रही वार्ता को लेकर आशावादी रुख जताया और कहा कि समझौता जल्द ही घोषित किया जा सकता है, जिसके व्यापक आर्थिक प्रभाव पड़ सकते हैं।

 महंगाई पर बोलते हुए ट्रम्प ने कहा, "मैंने देश के इतिहास में सबसे ऊंची कीमतें और सबसे खराब महंगाई विरासत में ली थी। मैं इसे बहुत कम स्तर पर ला दूंगा और अभी भी यह काफी कम है।" ट्रंप की ये टिप्पणियां ईरान संघर्ष पर कूटनीतिक गतिविधियां तेज होने के बीच आई हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 11
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 2
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User