ससुराल वालो ने पत्नी को ले जाने के बहाने, बुलाये दामाद को जिन्दा करा आग के हवाले- 5 लोगो पर FIR
ससुराल पक्ष के लोगों ने दामाद को जिंदा जला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वह अपनी पत्नी को उसके मायके से लेने गया था। ससुराल वाले इससे भड़क गए और उससे मारपीट करनी शुरू कर दी। बाद में उन्होंने पेट्रोल छिड़क कर उसे आग लगा दी। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
हरियाणा के कैथल जिले के शिमला गांव से दरिन्दगी की सनसनीखेज वारदात की खबर मीडिया के हवाले से आ रही है। बताय जा रहा है कि कैथल जिले के गांव शिमला में ससुराल पक्ष के लोगों ने दामाद को जिंदा जला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वह अपनी पत्नी को उसके मायके से लेने गया था। ससुराल वाले इससे भड़क गए और उससे मारपीट करनी शुरू कर दी। बाद में उन्होंने पेट्रोल छिड़क कर उसे आग लगा दी। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
जींद के गांव अमरगढ़ निवासी मृतक के भाई शिव कुमार ने कलायत थाना में दी गई शिकायत में बताया कि वे 3 भाई और 4 बहनें है। सभी शादीशुदा हैं। उसके भाई राजीव कुमार (27) की शादी सकीना पुत्री चन्द्रभान वासी शिमला जिला कैथल के साथ करीब 4 साल पहले हुई थी। उसी परिवार में उसकी बहन साहिल कुमारी की शादी सागर पुत्र चंद्रभान वासी शिमला के साथ करीब चार साल पहले ही हुई थी।

उसकी भाभी सकीना उसके भाई राजीव के साथ परिवार से अलग होने के लिए झगड़ा करती थी। इसके बाद एक साल से उसका भाई राजीव और सकीना जींद में रहने लगे थे। उसके भाई के पास एक लड़का एकलव्य जिसकी उम्र करीब तीन साल है। राजीव और सकीना में झगड़ा होता था। झगड़े को लेकर कई बार पंचायतें भी हुईं, लेकिन हर बार समझौता हो जाता रहा।
करीब दो महीने पहले सकीना राजीव के साथ झगड़ा करके अपने मायके अपने माता-पिता के पास गांव शिमला चली गई। उसका बहनोई सागर राजीव को कहता था कि तू गांव शिमला आएगा तो तुझे देख लेंगे। रविवार को उसका भाई राजीव सकीना को लेने के लिए गांव शिमला गया था। शिमला में उनकी बहन साहिल, राजीव की पत्नी सकिना, केलो देवी, चंद्रभान, सागर ने राजीव के साथ मारपीट की और तेल छिड़क कर आग लगा दी। इससे राजीव की मौके पर मौत हो गई।
कलायत थाना के जांच अधिकारी गुरदेव सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव में शिमला में एक व्यक्ति ने तेल छिड़ककर आग लगा ली है, लेकिन मृतक के भाई ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसके भाई को तेल छिड़ककर आग लगाया गई है। पुलिस ने बहन साहिल, पत्नी सकिना, सास केलो देवी, ससुर चंद्रभान, बहनोई सागर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
8
Dislike
0
Love
0
Funny
1
Wow
1
Sad
3
Angry
6
Comments (0)