सावन में मनचाही दुल्हन मिलने की मांगी थी मन्नत! पूरी नहीं होने पर गायब कर दिया शिवलिंग

सावन बीत गया और दुल्हन नहीं मिली तो युवक शंकर भगवान पर ही नाराज हो गया. गुस्साए युवक ने मंदिर से शिवलिंग ही गायब कर दिया. मामला पुलिस तक पहुंचा तो खोजबीन की गई और अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार किए जाने के बाद उसने ऐसा करने की सारी वजह बयान कर दी है.

Jul 15, 2025 - 11:30
Updated: 11 months ago
0 84
सावन में मनचाही दुल्हन मिलने की मांगी थी मन्नत! पूरी नहीं होने पर गायब कर दिया शिवलिंग

सावन के महीने में लाखों श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा करते हैं. लोग व्रत रखते हैं, शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं, कांवड़ लेकर जाते हैं. कई बार लोग अपने मन में कुछ कामना भी रखते हैं. ऐसे ही एक युवक ने सावन में मन्नत मांगी थी कि उसे मनचाही दुल्हन मिल जाए. 

सावन बीत गया और दुल्हन नहीं मिली तो युवक शंकर भगवान पर ही नाराज हो गया. गुस्साए युवक ने मंदिर से शिवलिंग ही गायब कर दिया. मामला पुलिस तक पहुंचा तो खोजबीन की गई और अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार किए जाने के बाद उसने ऐसा करने की सारी वजह बयान कर दी है.

हैरान कर देने वाला ये मामला उत्तर प्रदेश के कौशांबी से सामने आया है. एक शख्स ने सावन महीने में भगवान शिव की आराधना की. मगर, मनचाही दुल्हन न मिलने से नाराज होकर मंदिर के शिवलिंग को गायब कर दिया. 

जानकारी मिलते ही मंदिर प्रबंधन में हड़कंप मच गया. आनन-फानन पुलिस को सूचना दी गई. जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जिसने ऐसी हरकत करने के पीछे की पूरी कहानी बताई है.

मामला चित्रकूट मार्ग पर स्थित कुम्हियांवा कस्बा है. यहां भैरव बाबा का प्राचीन मंदिर है. रोज की तरह लोग सावन महीने के आखिरी दिन पूजा के लिए मंदिर पहुंचे, तो वहां शिवलिंग नहीं था. यह देख ग्रमीणों में हड़कंप मच गया. लोगों ने आस-पास तलाश की. मगर, कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद पुलिस को सूचना दी. 

काफी जांच पड़ताल के बावजूद कामयाबी नहीं मिली. इसी बीच लोगों को छोटू पर शक हुआ. पुलिस ने उसे पकड़ा और पूछताछ की तो पता चला कि उसने ही ये हरकत की. उसी की निशानदेही पर शिवलिंग को पास की झाड़ियों से बरामद कर लिया गया. अब छोटू के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

बताया जा रहा है कि छोटू सावन में भैरव बाबा मंदिर में भगवान शिव से मन्नत मांगी थी कि उसकी शादी हो जाए. वह हर दिन सुबह-शाम शिवलिंग की पूजा करता था. पूरा महीना बीत जाने के बाद भी उसकी मन्नत पूरी नहीं हुई. इससे आहत होकर मंदिर में रखे शिवलिंग को गायब कर दिया.

स्थानीय युवक गुड्डू सिंह के बताया छोटू अक्सर मंदिर में आकर पूजा-पाठ करता था. उसने मनचाही लड़की से शादी होने की मन्नत मान रखी थी. इसके पूरा न होने पर उसने मंदिर के गर्भगृह से शिवलिंग को बांस के झाड़ियों में फेंक दिया.

मामले में सदर सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि शिवलिंग चोरी हो गया है. इस पर टीम मौके पर गई और शिवलिंग को बरामद किया. साथ ही एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. ये बात सामने आई है कि मन्नत पूरी न होने पर उसने ये हरकत की. मामले की जांच चल रहा है.

What's Your Reaction?

Like Like 7
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 6
Wow Wow 3
Sad Sad 0
Angry Angry 3
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User