तलाक लेने के बाद भी Ex पति ने अपनी Ex पत्नी पर प्रेम सम्बन्धो के चलते किया जानलेवा हमला

नज़रुल उर्फ नेहा का पूर्व पति नूर आलम धारदार हथियार लेकर नजरुल की ससुराल में घुस गया और नजरुल उर्फ नेहा पर जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में नजरुल की सास और ग्राम प्रधान राकेश कुमार की मां त्रिलोकी देवी तथा ग्राम प्रधान राकेश कुमार की पत्नी मनोरमा भी घायल हो गई.

Nov 26, 2022 - 22:52
0 86
तलाक लेने के बाद भी Ex पति ने अपनी Ex पत्नी पर प्रेम सम्बन्धो के चलते किया  जानलेवा हमला

उत्तर प्रदेश के रामपुर में प्रेम संबंध के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पूर्व पत्नी पर जानलेवा हमला किया. इतना ही नहीं उसने और भी लोगों पर हमला बोला जिसमें कई लोग घायल हो गए. महिला ने अपनी मर्जी से हिंदू युवक से विवाह किया था.

थाना शाहाबाद इलाके के ग्राम भूड़ासी की रहने वाली नजरुल उर्फ नेहा की शादी लगभग 4 वर्ष पहले जनपद मुरादाबाद के ग्राम मूसैबी के नूर आलम से हुई थी . शादी के कुछ दिन के बाद ही वह अपने पति नूर आलम को छोड़कर अपने मायके ग्राम भूड़ासी आ गई थी. गांव के ही रहने वाले अपने प्रेमी कृष्ण पाल से विवाह कर लिया था. दोनों पति-पत्नी हरिद्वार में रहकर अपना जीवन यापन कर रहे थे. इस बीच उनके यंहा एक पुत्री का भी जन्म हुआ. बीती 22 अक्टूबर को दोनों पति पत्नी अपनी बेटी सहित ग्राम भूड़ासी आए थे और ग्राम भूड़ासी में ही रह रहे थे. 

नज़रुल उर्फ नेहा का पूर्व पति नूर आलम धारदार हथियार लेकर नजरुल की ससुराल में घुस गया और नजरुल उर्फ नेहा पर जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में नजरुल की सास और ग्राम प्रधान राकेश कुमार की मां त्रिलोकी देवी तथा ग्राम प्रधान राकेश कुमार की पत्नी मनोरमा भी घायल हो गई.

What's Your Reaction?

Like Like 8
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 3
Wow Wow 1
Sad Sad 2
Angry Angry 1
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User