Birth Anniversary-ससुराल से भागकर फिल्मों में एडल्ट स्टार बनी थीं सिल्क स्मिता कभी रजनीकांत से जुड़ा था नाम

भारत की विवादित अभिनेत्रियों में से एक सिल्क स्मिता भी रही हैं, जिनका जन्म 2 दिसम्बर 1960 को आंध्र प्रदेश के एलुरु में हुआ था. हालांकि, 36 साल की उम्र में 23 सितंबर 1996 में रहस्यमय हालातों में सिल्क स्मिता की मौत हो गई थी। उनकी लाश घर में पंखे से झूलती पाई गई थी। इस तरह 17 सालों तक साउथ इंडस्ट्री पर राज करने वाली ये एक्ट्रेस एक पहेली बनकर दुनिया से चली गई, लेकिन अपनी बोल्ड अदाकारी की वजह से वे हमेशा लोगों के दिलों पर राज करती रहेंगी।

Dec 02, 2022 - 10:54
0 206
Birth Anniversary-ससुराल से भागकर फिल्मों में एडल्ट स्टार बनी थीं सिल्क स्मिता कभी रजनीकांत से जुड़ा था नाम

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कभी-कभी टैलेंटेड होना नाकाफी सा लगता है। कभी गुड लुक्स धरे के धरे रह जाते हैं। ग्लैमर की इस दुनिया में कुछ सितारे ऐसे भी हैं जिन्होंने फेम पाने के लिए अलग रास्ता अपनाया। स्क्रीन पर दिखने के लिए उन्होंने खूब बोल्डनेस परोसी और मशहूर भी हो गईं। भारत की विवादित अभिनेत्रियों में से एक सिल्क स्मिता भी रही हैं, जिनका जन्म 2 दिसम्बर 1960 को आंध्र प्रदेश के एलुरु में हुआ था. हालांकि, 36 साल की उम्र में 23 सितंबर 1996 में रहस्यमय हालातों में सिल्क स्मिता की मौत हो गई थी।  उनकी लाश घर में पंखे से झूलती पाई गई थी।  इस तरह 17 सालों तक साउथ इंडस्ट्री पर राज करने वाली ये एक्ट्रेस एक पहेली बनकर दुनिया से चली गई, लेकिन अपनी बोल्ड अदाकारी की वजह से वे हमेशा लोगों के दिलों पर राज करती रहेंगी।  जिन्हें फिल्मी दुनिया में सिल्क स्मिता के नाम से भी जाना जाता है। दक्षिण भारतीय सिनेमा में 1970 के दशक के आखिर से 1990 के शुरू तक सिल्क स्मिता का जादू दर्शकों के सिर चढ़ कर बोलता था। आज अभिनेत्री की 62वीं बर्थ एनिवर्सरी है। तो चलिए आपको इनके बारे में कुछ बताते हैं।

गरीब परिवार में जन्मी सिल्क को आर्थिक तंगी के कारण स्कूल छोड़ कर घर की जिम्मेदारी उठा ली। या यूं कहें कि उनपर ये जिम्मेदारी डाल दी गई। कम उम्र में ही उनकी शादी कर दी गई। ससुराल के कायदे कानून ने सिल्क की जिंदगी को और दूभर कर दिया। उन्होंने अपना घर छोड़ दिया और मेकअप आर्टिस्ट बन गईं। फिल्मों में छोटे रोल से अपने करियर की शुरुआत करने वाली सिल्क काफी समय तक पहचान की मोहताज रहीं। इसके बाद सिल्क ने कई एडल्ट फिल्मों में काम किया कई डांस नंबर किए। एक समय ऐसा आया जब सिल्क की बोल्ड इमेज को देखते हुए डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसरों की लाइन लग गई। 

एक फिल्म में एडल्ट रोल निभाने के बाद सिल्क को ऐसी सफलता मिली कि उन्होंने दो साल में 400 फिल्में कर डालीं। सिर्फ सिल्क की वजह से उन फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस पर उड़ान भरी, जो डिब्बे में बंद होकर सड़ने की कगार पर थीं। सिल्क का जादू ऐसा था कि लोग उनकी बी-ग्रेड मूवीज को देखने के लिए टिकट खिड़की पर टूट पड़ते थे। उस दौर में उन्हें एक गाने या सीन के लिए 50 हजार से ज्यादा फीस मिलती थी।

सिल्क ने कमल हासन, रजनीकांत के साथ भी कई फिल्में कीं। रजनीकांत के साथ उनके अफेयर के भी काफी चर्चे थे। हालांकि सिल्क ने कभी इनपर कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रजनीकांत का झुकाव सिल्क की तरफ था। ये भी चर्चा थी कि रजनीकांत सिल्क के शरीर पर सिगरेट से निशान तक बनाते थे। सिल्क को नाम-पैसा शोहरत सबकुछ मिला, लेकिन सच्चा प्यार नहीं मिला। बाद में ये कहा गया कि एक ही रोल में उनको देखकर दर्शक बोर हो गए थे, इसी वजह से उन्हें रोल मिलना बंद हो गए थे। 35 साल की उम्र में 23 सितम्बर 1996 की सुबह स्मिता अपने चेन्नई के घर में मृत मिली। किसी को नहीं पता चला 22 सितंबर की रात को आखिर ऐसा क्या हुआ कि सिल्क अपनी जान देने पर मजबूर हो गईं।

What's Your Reaction?

Like Like 6
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 1
Sad Sad 0
Angry Angry 1
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User