उत्तराखंड में हिमस्खलन का अलर्ट जारी, इन चार शहरों को लेकर आया एवलांच का अलर्ट

उत्तराखंड में एवलांच के खतरे का अलर्ट सामने आया है। चमोली, पिथौरागढ़ ,रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी जिलों में अगले 24 घंटे का खतरा, 3000 मीटर से ऊपरी इलाकों में एवलांच का खतरा जताया गया है।

Feb 03, 2023 - 09:26
0 58
उत्तराखंड में हिमस्खलन  का अलर्ट जारी, इन चार शहरों को लेकर आया एवलांच का  अलर्ट

देश में मौसम लगातार बदल रहा है। कभी अचानक ठंड हो रही है, तो कभी तेज धूप लोगों को गर्मी का एहसास करा रही है। दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार और राजस्थान समेत कई राज्यों में तेज ठंडी हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाई हुई हैं। अभी जोशीमठ आपदा को कुछ दिन बीते भी नहीं हैं कि उत्तराखंड में एवलांच के खतरे का अलर्ट सामने आया है।  चमोली, पिथौरागढ़ ,रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी जिलों में अगले 24 घंटे का खतरा, 3000 मीटर से ऊपरी इलाकों में एवलांच का खतरा जताया गया है। 

पिछले कुछ समय से उत्तराखंड में एक के बाद एक प्राकृतिक आपदाएं सामने आती रही हैं। 4 अक्टूबर 2022 को उत्तरकाशी में भयंकर हिमस्खलन आया था, जिसमें एनआईएम के पर्वतारोहियों का दल लौटते समय 17 हजार फुट की ऊंचाई पर हिमस्खलन की चपेट में आ गया था। इस आपदा में कईं लोगों की मौत की खबर सामने आई थी। एवलांच के नए अलर्ट को देखते हुए राज्य सरकार की एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं, वह किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती हैं। 

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। अलर्ट को देखते हुए एक हेलीकॉप्टर भी स्टैंड बाय पर तैनात किए गए हैं।  अगले 24 घंटों में हिमस्खलन का खतरा जताया गया है। यहां 3000 मीटर से ऊपरी इलाकों में एवलांच की आशंका है।  हिमस्खलन के खतरे का असर जोशीमठ में भी पड़ सकता है। कुछ समय पहले जोशीमठ में भू-धंसाव की वजह से लोगों को विस्थापित किया जा रहा है। 

इसके अलावा मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 2 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश और ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर की स्थिति की संभावना है। वहीं, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में मामूली इजाफा हो सकता है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। उमरिया, जबलपुर, बालाघाट, सागर, भोपाल और राजगढ़ में शीतलहर का अनुमान है।

What's Your Reaction?

Like Like 16
Dislike Dislike 0
Love Love 8
Funny Funny 0
Wow Wow 2
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User