'भारत न कुछ भूलता है, न माफ करता है', ऑपरेशन सिंदूर के एक साल होने पर PM मोदी की पोस्ट
ऑपरेश सिंदूर को आज एक साल हो गए. 7 मई को ही भारत ने पाकिस्तान में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया था. ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम अटैक का बदला था. ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने एक्स पर अपनी डीपी चेंज की है.
पीएम मोदी ने डीपी में ऑपरेशन सिंदूर की फोटो लगाई है. वहीं, भारतीय वायुसेना ने एक वीडियो शेयर कर लिखा है कि भारत कुछ नहीं भूलता, भारत कभी नहीं माफ करता.’
वायुसेना की ओर से जारी वीडियो में पहलगाम आतंकी हमले, पीएम मोदी की आतंकियों को चेतावनी और ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी कुछ झलकियां दिखाई गई हैं. वीडियो में दिखाया गया कि भारतीय सेना ने कैसे ऑपरेशन सिंदूर की तैयारी की और पाकिस्तान में बैठे आतंकियों के ठिकानों को नेस्तनाबूद किया.
इसमें ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान और उसके सैन्य ठिकानों की तबाही की तस्वीर भी दिखाई गई.
वीडियो शेयर करते हुए भारतीय वायुसेना ने कैप्शन में लिखा, ‘ऑपरेशन सिंदूर, न्याय मिल गया. कार्रवाई सटीक, यादें हमेशा. ऑपरेशन सिंदूर जारी है. भारत कुछ नहीं भूलता, भारत कभी नहीं माफ करता.’
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)