दिल्ली में लाइव कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने रूबियो को किया फोन, बोले - आई लव प्राइम मिनिस्टर मोदी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ऑनलाइन वीडियो के जरिए इस कार्यक्रम से जुड़े. ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए खुद को उनका 'बड़ा फैन' बताया. इसी दौरान ट्रंप ने 'आई लव प्राइम मिनिस्टर मोदी' भी कहा. अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने ट्रंप के वीडियो कॉल को सबको सुनाया. कॉल के दौरान ट्रंप ने कहा, 'मुझे पता है कि आप वहां और मुझे उम्मीद है कि आप भाषण दे रहे हैं. सर्जियो, आपको हमारे देश का प्रतिनिधित्व करना है. लेकिन मैं बस सबको हैलो कहना चाहता हूं.' पीएम मोदी की तारीफ करते हुए ट्रंप ने कहा, 'आई लव प्राइम मिनिस्टर. मोदी बहुत बढ़िया हैं. वह मेरे दोस्त हैं.'

May 24, 2026 - 21:58
0 5
दिल्ली में लाइव कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने रूबियो को किया फोन, बोले - आई लव प्राइम मिनिस्टर मोदी

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो इस वक्त भारत में हैं. रविवार को मार्को रूबियो दिल्ली में एक कार्यक्रम में शामिल हुए. इस कार्यक्रम में भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर और विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी मौजूद थे. 

तभी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ऑनलाइन वीडियो के जरिए इस कार्यक्रम से जुड़े. ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए खुद को उनका 'बड़ा फैन' बताया. इसी दौरान ट्रंप ने 'आई लव प्राइम मिनिस्टर मोदी' भी कहा.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने ट्रंप के वीडियो कॉल को सबको सुनाया. कॉल के दौरान ट्रंप ने कहा, 'मुझे पता है कि आप वहां और मुझे उम्मीद है कि आप भाषण दे रहे हैं. सर्जियो, आपको हमारे देश का प्रतिनिधित्व करना है. लेकिन मैं बस सबको हैलो कहना चाहता हूं.'

पीएम मोदी की तारीफ करते हुए ट्रंप ने कहा, 'आई लव प्राइम मिनिस्टर. मोदी बहुत बढ़िया हैं. वह मेरे दोस्त हैं.' ट्रंप ने आगे कहा कि 'मैं प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन हूं.'

कॉल के दौरान ट्रंप ने भारतीयों के लिए भी एक मैसेज दिया. उन्होंने कहा, 'मैं बस आप सबको गुड इवनिंग कहना चाहता हूं. यहां सुबह है और वहां शाम है और मैं बस ये कहना चाहता हूं कि आप लोग बहुत महान हैं. और हम भारत के पहले से कहीं ज्यादा करीब हैं. भारत मुझ पर और हमारे देश पर 100% भरोसा कर सकता है. अगर उन्हें किसी भी तरह की मदद चाहिए तो उन्हें पता है कि कहां संपर्क करना है.'

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User