चल पड़ा योगी का बुलडोज़र, आज चलेगा मुख्य आरोपी जावेद पंप के घर पर, लगा ध्वस्तीकरण का नोटिस

Jun 12, 2022 - 05:08
Updated: 4 years ago
0 95
चल पड़ा योगी का बुलडोज़र, आज चलेगा मुख्य आरोपी जावेद पंप के घर पर, लगा ध्वस्तीकरण का नोटिस

प्रयागराज में नूपुर शर्मा के बयान के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के मामले में एक्शन जारी है. प्रयागराज के अटाला इलाके में हुई हिंसा के  मामले में पुलिस ने जावेद पंप को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने जावेद पंप को इस हिंसा का मास्टरमाइंड बताया था.  प्रयागराज के अटाला इलाके में हुई हिंसा के मामले में प्रयागराज डेवलपमेंट अथॉरिटी यानी पीडीए ने बड़ी कार्रवाई का ऐलान किया है। दरअसल प्रयागराज हिंसा मामले में पुलिस ने जावेद पंप नाम के शख्स को गिरफ्तार किया था और उसे इस हिंसा का मास्टरमाइंड बताया था। अब इसी जावेद पंप के घर पर प्रयागराज डेवलपमेंट अथॉरिटी और प्रशासन बुलडोजर चलाए जाने की तैयारी में है।

जावेद पंप प्रयागराज के अटाला का निवासी है और पुलिस ने उसे हिंसा मामले का मास्टरमाइंड बताया है। जावेद वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया का प्रदेश महासचिव भी है। जावेद पहले टुल्लू पंप का काम करता था, इसलिए उसके नाम के आगे पंप लग गया। बता दें कि प्रयागराज हिंसा मामले में पुलिस ने 95 लोगों के खिलाफ नामजद और 5 हजार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें अटाला इलाके के हिस्ट्रीशीटर टीपू का नाम भी शामिल है। प्रयागराज डेवलपमेंट अथॉरिटी ने जावेद पंप के घर पर नोटिस चस्पा कर कहा है कि आज यानी 12 जून को 11 बजे तक घर में रहने वाले सभी लोग अपना सामान वहां से हटा लें। इसके बाद अथॉरिटी अपनी कार्रवाई करेगी।

अटाला बवाल मामले के मास्टरमाइंड जावेद मोहम्मद की गिरफ्तारी के बाद उसकी बड़ी बेटी भी जांच एजेंसियों के रडार पर है। दरअसल जावेद से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि उसकी बेटी भी उसे राय-मशविरा देती थी। पुलिस अब इस बात में जुटी है कि क्या भारत बंद के आह्वान और जुमे पर प्रदर्शन के संबंध में भी उसकी अपने पिता से कोई बातचीत हुई थी।

जावेद की बड़ी बेटी है दिल्ली में रहती है। वह जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) की पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारी भी रह चुकी है। साथ ही सीएए-एनआरसी के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन में भी प्रमुख रूप से शामिल हुई थी। वह वर्तमान में सोशल मीडिया पर चलाए जा रहे फ्रैटर्निटी मूवमेंट की राष्ट्रीय सचिव भी है। हिरासत में लिए जाने के बाद जब पुलिस ने जावेद के मोबाइल की जांच पड़ताल की तो उसके बारे में पता चला। जावेद ने बताया कि वह अपनी बेटी से राय-मशविरा किया करता था।

फिलहाल उसने इससे ज्यादा कुछ नहीं बताया। जिसके बाद पुलिस अन्य जानकारियां एकत्रित करने में जुटी हुई है। एसएसपी अजय कुमार का कहना है कि पता लगाया जा रहा है कि जुमे पर हुए प्रदर्शन से संबंधित मामले के संबंध में दोनों के बीच बातचीत हुई थी या नहीं। अगर किसी तरह की संलिप्तता की बात सामने आती है तो जावेद की बेटी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

आपको बता दें कि अटाला में एक दिन पहले जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल का मास्टरमाइंड मो. जावेद उर्फ जावेद पंप शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जावेद को उसके करेली स्थित घर से पकड़ा गया। उधर रातभर चली दबिश के दौरान 32 अन्य आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। पुलिस अफसरों ने बताया कि शनिवार देर रात तक  कुल 68 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। नामजद अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जबकि वीडियो व सीसीटीवी फुटेज से अज्ञात आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। 

What's Your Reaction?

Like Like 11
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 1
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User