गाजियाबाद पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, एनडीआरएफ के अलंकरण समारोह में हुए शामिल

May 14, 2026 - 11:21
0 3
गाजियाबाद पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, एनडीआरएफ के अलंकरण समारोह में हुए शामिल


गाजियाबाद के कमला नेहरू नगर स्थित 8वीं वाहिनी एनडीआरएफ का गुरुवार को अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुएं। कार्यक्रम का शुभारंभ अमित शाह ने परेड की सलामी लेकर किया। प्रांगण में गृहमंत्री ने पौधरोपण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। 


वाहिनी के कमांडेंट सुदेश कुमार ने गृहमंत्री को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इसके बाद एनडीआरएफ के जवानों ने रेस्क्यू के आधुनिक तरीके व हैरतअंगेज करतब कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 


गृह मंत्री ने आरआरसी छह का वर्चुअल शिलान्यास व आरआरसी एक का वर्चुअल उद्घाटन किया। अलंकरण समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ज्वाइन को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मंत्री सुनील शर्मा, राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप व अन्य लोग मौजूद रहे।


इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'आज एनडीआरएफ को राष्ट्रपति निशान अभी-अभी जो दिया गया वो अकेले एनडीआरएफ की सेवाओं का एक्नॉलेजमेंट नहीं है। 


एनडीआरएफ के साथ एसडीआरएफ पंचायत से लेकर राज्य तक पूरे राज्य की मशीनरी, एनसीसी, एनएसएस और हजारों की संख्या में सेवा में लगे आपदा मित्र, सभी के आपदा बचाव कार्य का एक प्रकार से राष्ट्रपति महोदया ने अनुमोदना किया है।'


गृह मंत्री ने कहा, 'आज देशभर में आप कहीं पर भी जाते हैं, एनडीआरएफ के जवान ‘आपदा सेवा सदैव सर्वत्र’ के आदर्श वाक्य के साथ कार्य करते हैं। न केवल पूरे देश में, बल्कि दुनिया में आप जहां कहीं भी गए हैं, आपने लोगों का प्रेम और विश्वास, दोनों अर्जित किए हैं। 


जब भी देश में कहीं कोई आपदा आती है, या जब किसी आपदा की आशंका भी होती है, तो जिस क्षण एनडीआरएफ के जवान अपनी वर्दी में वहां पहुंचते हैं, देश की जनता राहत की सांस लेती है, उन्हें यह पक्का विश्वास हो जाता है कि अब उनकी जान बचा ली जाएगी। 


और मात्र 20 वर्षों की इस छोटी सी अवधि में- चाहे वह बाढ़ हो, भूकंप हो, चक्रवात हो, या किसी भी अन्य प्रकार की आपदा हो- एनडीआरएफ ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर, देश भर के 140 करोड़ लोगों का विश्वास जीता है।"

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User