आयरलैंड दौरे पर जाएंगे वैभव सूर्यवंशी?: डेब्यू कर तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड

चयनकर्ता वैभव को ज्यादा इंतजार नहीं कराना चाहते। हालांकि, उन्हें पहले अपेक्षाकृत कमजोर टीमों के खिलाफ मौका दिया जा सकता है। अगर उनका प्रदर्शन इसी तरह जारी रहता है, तो आयरलैंड के अलावा जिम्बाब्वे दौरे के लिए भी उनका चयन लगभग तय माना जा रहा है।

आयरलैंड दौरे पर जाएंगे वैभव सूर्यवंशी?: डेब्यू कर तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड

आईपीएल 2026 में वैभव का बल्ला जमकर बोल रहा है। उन्होंने इस सीजन में कई शानदार पारियां खेली हैं। इनमें आरसीबी के खिलाफ 26 गेंदों में 78 रन, सीएसके के खिलाफ 17 गेंदों में 52 रन और मुंबई के खिलाफ 14 गेंदों में 39 रन की पारियां शामिल हैं। 

उन्होंने दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों के खिलाफ बिना किसी डर के बल्लेबाजी की है। यहां तक कि जसप्रीत बुमराह की पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर उन्होंने अपनी निडरता दिखा दी। साथ ही जोश हेजलवुड जैसे गेंदबाजों के खिलाफ भी शानदार खेल दिखाया।

चयनकर्ता वैभव को ज्यादा इंतजार नहीं कराना चाहते। हालांकि, उन्हें पहले अपेक्षाकृत कमजोर टीमों के खिलाफ मौका दिया जा सकता है। अगर उनका प्रदर्शन इसी तरह जारी रहता है, तो आयरलैंड के अलावा जिम्बाब्वे दौरे के लिए भी उनका चयन लगभग तय माना जा रहा है।

आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने वैभव की तारीफ करते हुए कहा, 'आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी अद्भुत रही है। यह प्रतिभाशाली खिलाड़ी इतनी कम उम्र में टीम इंडिया के लिए डेब्यू का हकदार है। इतनी कम उम्र में इतनी प्रतिभा मिलना दुर्लभ है और वह भारत के सबसे युवा डेब्यूटेंट बनने के पूरी तरह योग्य हैं।' वहीं, पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने भी चयनकर्ताओं से उन्हें तुरंत मौका देने की अपील की है।

बता दे वैभव सूर्यवंशी का नाम इन दिनों भारतीय क्रिकेट में तेजी से उभर रहा है। खबर है कि उन्हें जून में होने वाले भारत के आयरलैंड के लिए टीम इंडिया में चुना जा सकता है। अगर ऐसा होता है, तो महज 15 साल की उम्र में वह भारत के लिए खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे। चयनकर्ताओं ने उन्हें शॉर्टलिस्ट किया है और जल्द ही इस पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है। भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे से पहले आयरलैंड के खिलाफ 26 और 28 जून को दो टी20 मैच खेलेगी।