स्किन को नेचुरली सॉफ्ट रखने के तरीके; सर्दियों में मेकअप कैसे करें, जानें विंटर मेकअप टिप्स

इस मौसम में महिलाएं अपनी त्वचा को फ्रेश और नमी देने के लिए खास ध्यान देती हैं, ताकि मेकअप लंबे समय तक सही और खूबसूरत दिखें। आइए जानते हैं कुछ खास टिप्स (Winter Makeup Tips) के बारे में जो सर्दियों में आपकी त्वचा को खूबसूरत बनाए रखने में मदद करेंगे।

Feb 01, 2026 - 10:36
Updated: 4 months ago
0 7
स्किन को नेचुरली सॉफ्ट रखने के तरीके; सर्दियों में मेकअप कैसे करें, जानें विंटर मेकअप टिप्स

सर्दियों का मौसम बहुत खास होता है खासकर जब शादी या कई अन्य तरह के पार्टी का सीजन हो। इस समय त्वचा सूखी, बेजान और डलनेस हो जाती हैं, जिससे मेकअप करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। 

इस मौसम में महिलाएं अपनी त्वचा को फ्रेश और नमी देने के लिए खास ध्यान देती हैं, ताकि मेकअप लंबे समय तक सही और खूबसूरत दिखें। आइए जानते हैं कुछ खास टिप्स (Winter Makeup Tips) के बारे में जो सर्दियों में आपकी त्वचा को खूबसूरत बनाए रखने में मदद करेंगे।

सर्दियों में मेकअप करने से पहले चेहरे की मसाज (Massage) करना एक बेहतरीन तरीका है, जिससे त्वचा में नमी और ताजगी बनी रहती है। मसाज से रक्त संचार बेहतर होता है और चेहरे पर प्राकृतिक चमक आती है। 

आप हल्के हाथों से लगभग 2 मिनट तक मसाज करें। इससे त्वचा तैयार हो जाती है और मेकअप स्मूद और लम्बे समय तक टिकता है।

सर्दियों में चेहरे को ग्लोइंग और निखारने के लिए लिक्विड इल्युमिनेटर (Liquid illuminator) का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह आपकी त्वचा को हाइड्रेट और उसे नैचुरल चमक देता है। 

आप इसे अपने फाउंडेशन में मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकती हैं, जिससे चेहरा और भी ग्लो करेगा। लिक्विड इल्युमिनेटर सूखी त्वचा को मुलायम बनाए रखता है और मेकअप को खूबसूरती से सेट करता है।

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Vidushi Mishra

Sub Desk Editor at NewsASR.Com

Comments (0)

User