जयमाला के समय दूल्हे को सबके सामने दुल्हन को KISS करना पड़ा भारी, भड़की दुल्हन ने शादी से किया इनकार

एक शादी समारोह में दूल्हा बार-बार दुल्हन के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था. जिससे भड़की दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया. शादी से इनकार करने पर बाराती और घराती पक्ष में मारपीट शुरू हो गई.

Nov 30, 2022 - 21:06
0 109
जयमाला के समय दूल्हे को सबके सामने दुल्हन को KISS करना पड़ा भारी, भड़की दुल्हन ने शादी से किया इनकार

उत्तर प्रदेश के संभल जिले से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां दूल्हे के ‘किस’ करने पर गुस्साई दुल्हन ने जयमाला के दौरान शादी का रिश्ता तोड़ दिया. एक शादी समारोह में दूल्हा बार-बार दुल्हन के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था. जिससे भड़की दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया. शादी से इनकार करने पर बाराती और घराती पक्ष में मारपीट शुरू हो गई. मामला पुलिस से पंचायत तक पहुंच गया. अंत में बारात को बिना दुल्हन के ही बैरंग लौटना पड़ा. फिलहाल मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.  

यह विचित्र मामला संभल जिले के बहजोई थाना इलाके के गांव का है, जहां बीते 26 नवंबर को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जनपद बदायूं के बिल्सी निवासी युवक की शादी बहजोई थाना इलाके के गांव की युवती से हुई थी. दोनों परिवारों की सहमति के बाद बीते मंगलवार को दूल्हे और उसके परिवार के लोग बतौर बराती दुल्हन के गांव पहुंचे यहां शादी की रस्में पूरी की गई.

 बताया जा रहा है कि जयमाला के दौरान दूल्हे ने दुल्हन के ‘किस’ करते हुए अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी. फिर क्या था, इसी बात को लेकर विवाद पैदा हो गया. हालांकि गांव के संभ्रांत लोगों ने मामले को शांत कराया. लेकिन, बार-बार दूल्हे की अश्लील हरकत से दुल्हन तंग आ गई. वह दूल्हे से इस कदर खफा हो गई कि शादी की अन्य रस्म को रोकते हुए हंगामा खड़ा कर दिया और शादी से इंकार कर दिया. दुल्हन के शादी से इंकार से मानो कुछ देर के लिए बारातियों और घरातियों में सन्नाटा पसर गया. इस दौरान दूल्हा पक्ष दुल्हन की मिन्नतें करने लगा मगर दुल्हन जिद पर अड़ गई कि वह अब यह शादी नहीं करेगी.

इसके बाद गांव में पंचायत बैठाई गई पंचायत में दुल्हन ने साफ इंकार कर दिया कि वह यह शादी हरगिज़ नहीं करेगी और न ही दूल्हे के साथ जाएगी मामला बहजोई थाने में पहुंचा, जहां पंचायत की सहमति के आधार पर विवाह की सारी रस्में समाप्त कर दी गईं और दूल्हे को बैरंग घर लौटना पड़ा. वहीं थाना प्रभारी पंकज लवानिया ने बताया कि उन्हें कार्रवाई के लिए किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है और दुल्हन ने भी दूल्हे के साथ जाने से इंकार कर दिया है. बता दें, बीते 26 नवंबर को सामूहिक विवाह योजना के तहत दूल्हे और दुल्हन का विवाह हो चुका है लेकिन दुल्हन के गांव में विवाह की रस्में की जा रही थी. उसी दौरान यह वाकया घटा उधर दुल्हन के शादी से इंकार के बाद यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.

What's Your Reaction?

Like Like 10
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 6
Wow Wow 4
Sad Sad 0
Angry Angry 1
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User