UP Chunav 2027 : रोजगार के बहाने आमने-सामने राहुल और CM योगी, क्या अखिलेश की सियासत पड़ने लगी फीकी?
पूर्वांचल के सिद्धार्थनगर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने केंद्र की मोदी सरकार और अपनी सरकार की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया. सिद्धार्थनगर में सीएम योगी की दहाड़ और प्रयागराज में राहुल गांधी के युवाओं से सीधे संवाद ने यह साफ कर दिया है कि 2027 का उत्तर प्रदेश का महासमर अब सीधे तौर पर शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर लड़ा जाएगा.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की उल्टी गिनती शुरू होते ही राज्य में सियासी घमासान तेज हो गया है. शनिवार को प्रयागराज में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज पूर्वांचल में कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला.
पूर्वांचल के सिद्धार्थनगर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने केंद्र की मोदी सरकार और अपनी सरकार की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया. सिद्धार्थनगर में सीएम योगी की दहाड़ और प्रयागराज में राहुल गांधी के युवाओं से सीधे संवाद ने यह साफ कर दिया है कि 2027 का उत्तर प्रदेश का महासमर अब सीधे तौर पर शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर लड़ा जाएगा.
अयोध्या में चंदा चोरी विवाद, बुलडोजर एक्शन और लॉ एंड ऑर्डर जैसे मुद्दे गायब हो सकते हैं. क्योंकि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रयागराज में ‘छात्रों की गूंज’ संवाद कार्यक्रम के जरिए युवाओं के 3-D दर्द को लेकर आवाज दी है.
रविवार को सिद्धार्थनगर में विकास योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस के इतिहास और उसकी नीतियों पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट, रोजगार और उद्यमिता ये वे क्षेत्र हैं जहां कांग्रेस ने देश के युवाओं के साथ लगातार विश्वासघात किया है.
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘कांग्रेस ने देश पर लगभग 55-60 वर्षों तक शासन किया, लेकिन उन्होंने कभी इन बुनियादी क्षेत्रों के लिए कोई दृष्टि नहीं बनाई. आज के युवाओं को स्किल डेवलपमेंट, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, रोजगार के अवसर और उद्यमिता के रास्ते चाहिए. हम पूरे दावे के साथ कह सकते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश भर के 17 करोड़ लोगों को नौकरियां और रोजगार मिला है.’
सीएम योगी के इन दावों के बीच, कांग्रेस सांसद शनिवार को राहुल गांधी प्रयागराज के केपी ग्राउंड पहुंचे, जहां उन्होंने ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के तहत हजारों प्रतियोगी छात्रों से सीधा संवाद किया. राहुल गांधी ने युवाओं के सामने 3D यानी दर्द, डेटा और दौलत का फॉर्मूला रखा.
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि देश का युवा आज सरकारी चक्रव्यूह और पेपर लीक के नेटवर्क में फंसा हुआ है. उन्होंने दावा किया कि पिछले एक दशक में 150 से अधिक पेपर लीक की घटनाएं हुई हैं, जिससे 7.5 करोड़ से अधिक छात्र प्रभावित हुए हैं. राहुल ने छात्रों की फीस वृद्धि, सीटों की कटौती और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया न होने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि युवाओं का हक और दौलत चंद उद्योगपतियों के पास जा रही है.
उत्तर प्रदेश में करोड़ों युवा मतदाता किसी भी चुनाव का रुख मोड़ने में सक्षम हैं. प्रयागराज जैसे प्रतियोगी छात्रों के गढ़ में राहुल गांधी का पहुंचना और सिद्धार्थनगर जैसे सीमावर्ती जिले से योगी आदित्यनाथ का कांग्रेस पर हमला बोलना यह दर्शाता है कि दोनों ही खेमे युवा वोट बैंक को साधने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते.
सिद्धार्थनगर में सीएम योगी का आक्रामक अंदाज और प्रयागराज में उठी ‘छात्रों की गूंज’ यह साबित करती है कि 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और इस बार चुनावी जंग का सबसे बड़ा मैदान शिक्षा, रोजगार और युवाओं का भविष्य बनने वाला है.
What's Your Reaction?
Like
8
Dislike
0
Love
6
Funny
3
Wow
3
Sad
0
Angry
0
Comments (0)