मनीष सिसोदिया की जान को अरविंद केजरीवाल से खतरा- BJP सांसद मनोज तिवारी का आरोप

मनोज तिवारी ने कहा ''आम आदमी पार्टी ने कहा कि मनीष सिसोदिया को जेल में जान का खतरा है, मुझे यह नहीं समझ में आ रहा है कि दिल्ली की सारी जेल दिल्ली सरकार के अंतर्गत है. उसके मुखिया अरविंद केजरीवाल हैं तो अरविंद केजरीवाल की सरकार के नियंत्रण वाले जेल में उन्हीं की पार्टी के इतने बड़े व्यक्ति की जान को खतरा कैसे हो सकता है.''

Mar 10, 2023 - 19:18
0 50
मनीष सिसोदिया की जान को अरविंद केजरीवाल से खतरा- BJP सांसद मनोज तिवारी का आरोप

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि ''मनीष सिसोदिया की जान को खतरा है, उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया कराई जाए'' 
मनोज तिवारी ने कहा ''आम आदमी पार्टी ने कहा कि मनीष सिसोदिया को जेल में जान का खतरा है, मुझे यह नहीं समझ में आ रहा है कि दिल्ली की सारी जेल दिल्ली सरकार के अंतर्गत है. उसके मुखिया अरविंद केजरीवाल हैं तो अरविंद केजरीवाल की सरकार के नियंत्रण वाले जेल में उन्हीं की पार्टी के इतने बड़े व्यक्ति की जान को खतरा कैसे हो सकता है.''
मनोज तिवारी ने कहा कि ''भारतीय जनता पार्टी उन्हें जेल में कैसे मरवा सकती है. अरविंद केजरीवाल झूठ के चैंपियन है तो साजिशों के मास्टर है. मनीष सिसोदिया को अरविंद केजरीवाल ही मरवाना चाहते हैं क्योंकि उनके पास इनके खिलाफ सबूत है.''
उन्होंने कहा कि अगर मनीष सिसोदिया ने मुंह खोला तो मनोज तिवारी नहीं बल्कि अरविंद केजरीवाल फसेंगे.''  उन्होंने कहा जैसे व्हाट्सएप चैट रिट्यूट कर लिए गया हैं. 170 मोबाइल 6 महीने में खरीदे गए हैं. 170 मोबाइल किसी और नाम से उपयोग किया है. मनीष सिसोदिया और जो उनके क्लोज सर्किट लोग हैं. इसमें 14 मोबाइल के व्हाट्सएप रिट्यूट कर लिए गए.  
मनोज तिवारी ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि ''अरविंद केजरीवाल मनीष सिसोदिया को माहौल बनाकर खुद मरवाना चाहते हैं. क्योंकि वह उनके राज जानते हैं.'' मनोज तिवारी ने बड़ी मांग करते हुए कहा  ''मनीष सिसोदिया को अरविंद केजरीवाल से खतरा है उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा दी जाए''.

What's Your Reaction?

Like Like 17
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 5
Wow Wow 1
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User