Weather Today: जानें लखनऊ समेत प्रदेश और देश के बाकी हिस्सों के मौसम का हाल, जी-20 समिट पर दिल्ली में बारिश

देश के अन्य कुछ हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. मौसम विभाग की मानें तो उत्तर पूर्वी भारत के हिस्सों में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश हो सकती है. गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश होगी.

Sep 09, 2023 - 08:53
0 53
Weather Today: जानें लखनऊ समेत प्रदेश और देश के बाकी हिस्सों के मौसम का हाल, जी-20 समिट पर दिल्ली में बारिश

भारत जी-20 के ऐतिहासिक मौके का गवाह बनने के लिए तैयार है और इस मौके पर दिल्ली का मौसम भी महमानों का स्वागत कर रहा है, दिल्ली में कल शाम से ही हल्की बारिश का सिलसिला जारी है. 

मौसम विभाग ने आज पूरे दिन के लिए राजधानी में बूंदाबांदी के आसार जताए हैं. वहीं, देश के अन्य कुछ हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. मौसम विभाग की मानें तो उत्तर पूर्वी भारत के हिस्सों में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश हो सकती है. गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश होगी.

आज यानी 09 सितंबर को देश की राजधानी नई दिल्ली में जी-20 समिट का पहला दिन है. आज के मौसम की बात करें तो बारिश, हवा और फिर से लोगों को उमस वाली गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. नई दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. 

मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, लखनऊ में आज गरज के साथ एक या दो बार बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. 

गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, दिन के वक्त गाजियाबाद में आसमान साफ रहेगा. वहीं, शाम होते होते आसमान में बादलों का डेरा हो सकता है. मौसम वैज्ञानिक मोहमद दानिश ने बताया कि कल 9 सितंबर को यूपी के सेंट्रल एरिया और पूर्वी भाग में चमक और गरज ;के साथ भारी बारिश होगी.

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो आज उत्तरी कोंकण और गोवा और दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. वहीं, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, विदर्भ, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा के कुछ हिस्सों, पूर्वी गुजरात और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है. इसी के साथ, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल, उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश संभव है.

What's Your Reaction?

Like Like 13
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User