कुएं की मुंडेर पर तफरी करना दो दोस्तों को पड़ा भारी, जाने ऐसा क्या हुआ कि चली गयी जान

मीरजापुर के विंध्याचल प्राथमिक अस्पताल के कुएं में बुधवार की रात डूबकर दो दोस्तों की मौत हो गई. जान उनके डूबने की जानकारी मिली तब मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवानों ने रेस्क्यू कर उन्हें बाहर निकाला.

Nov 10, 2022 - 12:19
0 72
कुएं की मुंडेर पर तफरी करना दो दोस्तों को पड़ा भारी, जाने ऐसा क्या हुआ कि चली गयी जान

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से दर्दनाक खबर सामने आयी है. बताया जा रहा है कि मीरजापुर के विंध्याचल प्राथमिक अस्पताल के कुएं में बुधवार की रात डूबकर दो दोस्तों की मौत हो गई. जान उनके डूबने की जानकारी मिली तब मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवानों ने रेस्क्यू कर उन्हें बाहर निकाला. नाज़ुक हालत के कारण स्थानीय अस्पताल से मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया. मृतकों में विंध्याचल थाना क्षेत्र के बंगाली चौराहा निवासी मिथुन 20 वर्ष और घमहापुर निवासी जितेंद्र 18 वर्ष दोनों दोस्त बताये गए हैं. पुलिस शव कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई में जुटी है.

विंध्याचल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर के मुख्य द्वार के बगल में स्थित कुएं पर दो दोस्तों को बैठकर तफरीह करना महंगा पड़ गया. सुनसान इलाके की तलाशने की कीमत उन्हें अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. चर्चा है कि दोनों युवकों ने नशीले पदार्थ का सेवन किया था. इसी दौरान दोनों असंतुलित होकर कुएं के अंदर गिर गए. इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने कुएं में पानी देख फायर ब्रिगेड को सूचना दी. मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने रेस्क्यू किया.

दोनों युवकों को बाहर निकाल कर स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया. उनकी हालत देखते हुए चिकित्सक ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया. दोनों को एंबुलेंस से भेजा गया. हॉस्पिटल में युवकों का परीक्षण करने के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया.

हादसे की जानकारी लगते ही मौके पर भीड़ उमड़ पड़ी. हादसे की जानकारी मिलते ही दोनों युवकों के परिवार में कोहराम मच गया. मौके पर पहुंचे सीओ सिटी ने बताया कि असंतुलित होकर कुएं में गिरने से दो युवकों की मौत हुई है. जिनका शव कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.  

What's Your Reaction?

Like Like 4
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 1
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User