IND vs PAK Cricket: 15 साल बाद भारत-पाकिस्तान के बीच खेली जाएगी टेस्ट सीरीज? BCCI ने दिया ये जवाब

भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज की मेजबानी को लेकर ईसीबी ने पेशकश की थी, लेकिन बीसीसीआइ ने साफ कर दिया कि निकट भविष्य में ऐसी कोई संभावना नहीं है। बीसीसीआइ के एक अधिकारी ने पीटीआइ से बात करते हुए कहा कि पहली बात तो यह है कि ईसीबी ने भारत-पाक टेस्ट सीरीज को लेकर पीसीबी से बात की है जो कि थोड़ा अजीब है। किसी भी तरह से पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज का फैसला बीसीसीआइ नहीं बल्कि सरकार करेगी और अभी यथास्थिति बरकरार है।

May 17, 2023 - 16:14
0 113
IND vs PAK Cricket: 15 साल बाद भारत-पाकिस्तान के बीच खेली जाएगी टेस्ट सीरीज? BCCI ने दिया ये जवाब

भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच सीमा के तनाव के चलते लंबे समय से कोई भी क्रिकेट सीरीज नहीं हुई है। पिछले 15 साल से दोनों टीमों के बीच एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला गया है। ये दोनों अक्सर सिर्फ आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट में भिड़ते हैं।

पाकिस्तानी मीडिया ने आज खबर दी कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजम सेठी न्यूट्रल वैन्यू पर पाकिस्तान और भारत के बीच टेस्ट सीरीज कराना चाहते हैं। सेठी ने इंग्लैंड या फिर ऑस्ट्रेलिया में इस टेस्ट सीरीज को कराने की बात कही थी। सेठी के अनुसार ऑस्ट्रेलिया में अगर दोनों टीमें खेलती हैं तो वहां पर स्टेडियम के पूरी तरह से भरे रहने की उम्मीद है।

बता दे कि भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज की मेजबानी को लेकर ईसीबी ने पेशकश की थी, लेकिन बीसीसीआइ ने साफ कर दिया कि निकट भविष्य में ऐसी कोई संभावना नहीं है। बीसीसीआइ के एक अधिकारी ने पीटीआइ से बात करते हुए कहा कि पहली बात तो यह है कि ईसीबी ने भारत-पाक टेस्ट सीरीज को लेकर पीसीबी से बात की है जो कि थोड़ा अजीब है। किसी भी तरह से पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज का फैसला बीसीसीआइ नहीं बल्कि सरकार करेगी और अभी यथास्थिति बरकरार है। हम पाकिस्तान के खिलाफ केवल बहुराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में ही खेलेंगे।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इंग्लैंड के समाचार पत्र द टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट के अनुसार, ईसीबी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) से भविष्य में दोनों देशों के बीच टेस्ट सीरीज के आयोजन के लिए तटस्थ मेजबान बनने के लिए संपर्क किया। ईसीबी के अधिकारियों ने पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच जारी टी-20 सीरीज के दौरान पीसीबी से बातचीत की। ईसीबी के प्रस्ताव के बाद पाकिस्तान तटस्थ मैदान पर सीरीज खेलने के इच्छुक नहीं है क्योंकि उसके देश में लंबे समय बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बहाली हो गई है और ऐसे में वह किसी तटस्थ देश में खेलना नहीं चाहता।

भारत-पाकिस्तान के बीच आखिरी टेस्ट सीरीज साल 2007 में खेली गई थी। तब तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी। इस टेस्ट सीरीज में भारत को 1-0 से जीत मिली थी। दोनों टीमों के बीच अब तक 15 टेस्ट सीरीज खेली जा चुकी हैं। इन टेस्ट सीरीज में भारत को 4 बार जीत मिली है जबकि पाकिस्तान ने भी 4 टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज की है। वहीं 7 सीरीज ड्रॉ रही हैं।

भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार सीमा पर तनाव की स्थिती रहती है। जिसके चलते भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच आखिरी बार साल 2012 में सीरीज खेली गई थी, तब पाकिस्तान ने भारत का दौरा किया था और दोनों टीमों के बीच तब तीन टी20 और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी। उसके बाद से कभी भी ये दोनों देश आमने-सामने नहीं आए हैं। हालांकि दोनों देश लगभग हर आईसीसी टूर्नामेंट में एक-दूसरे का सामना करते हैं। 

दोनों देशों के बीच आखिरी बाइलैट्रल सीरीज जनवरी 2013 में भारत में हुई थी। पाकिस्तान ने इस दौरे पर 3 वनडे और 2 टी-20 खेले थे। इसके बाद दोनों देश मल्टीनेशनल टूर्नामेंट में ही भिड़े। दोनों के बीच सभी फॉर्मेट के कुल 15 मुकाबले ही हो सके। इनमें 8 वनडे और 7 टी-20 खेले गए। इनमें भारत ने 11 और पाकिस्तान ने 4 जीते।

What's Your Reaction?

Like Like 37
Dislike Dislike 0
Love Love 10
Funny Funny 11
Wow Wow 13
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User