IND vs AUS Day 2- दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 61/1
स्टम्स के समय ऑस्ट्रेलिया का दूसरी पारी में स्कोर 12 ओवर में एक विकेट पर 61 रन है। ट्रैविस हेड के खाते में 40 गेंद में 39 और मार्नस लाबुशेन के 19 गेंद में 16 रन जुड़ चुके थे। इससे पहले चायकाल के बाद भारत की पहली पारी 83.3 ओवर में 262 रन पर ऑलआउट हुई।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैच की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल हो चुका है। स्टम्स के समय ऑस्ट्रेलिया का दूसरी पारी में स्कोर 12 ओवर में एक विकेट पर 61 रन है। रविंद्र जडेजा ने उस्मान ख्वाजा का विकेट झटका। हालांकि, भारत के लिए ट्रैविस हेड और मार्नस लाबुशेन सिरदर्द बने रहे। दोनों तीसरे दिन भी भारत के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।
खेल खत्म होने के समय ट्रैविस हेड के खाते में 40 गेंद में 39 और मार्नस लाबुशेन के 19 गेंद में 16 रन जुड़ चुके थे। इससे पहले चायकाल के बाद भारत की पहली पारी 83.3 ओवर में 262 रन पर ऑलआउट हुई। इस तरह टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से सिर्फ एक रन पीछे रही। भारत ने 139 रन पर 7 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल ने भारतीय पारी को संभाला। दोनों ने 8वें विकेट के लिए 114 रन की साझेदारी की।

दिल्ली टेस्ट में दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में एक विकेट खोकर 61 रन बना लिए हैं और भारत से 62 रन आगे हैं। ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड 39 और मार्नस लाबुशेन 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने अब तक तेजी से रन बनाए हैं और मैच के तीसरे दिन भी कंगारू टीम बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगी। अगर भारत के सामने 200 रन का लक्ष्य रहता है तो टीम इंडिया को चौथी पारी में इसे हासिल करने में परेशानी आ सकती है।
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उस्मान ख्वाजा (81) और पीटर हैंड्सकॉम्ब (72) के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने 263 रन बनाए। भारत के लिए शमी ने चार और अश्विन-जडेजा ने तीन-तीन विकेट लिए। इसके जवाब में भारत ने 262 रन बनाए। अक्षर पटेल ने 74 और विराट ने 44 रन बनाए। अक्षर और अश्विन ने शतकीय साझेदारी कर भारत को मुश्किल से निकाला।
ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन लियोन ने पांच, टॉड मर्फी और कुह्नेमन ने दो-दो विकेट लिए। पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया को एक रन की बढ़त मिली। इसके बाद दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट पर 61 रन बना लिए हैं और कुल बढ़त 62 रन की हो गई है। हेड और लाबुशेन नाबाद हैं। अब टीम इंडिया तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया को छोटे स्कोर पर समेटने की कोशिश करेगी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया भारत के सामने बड़ा लक्ष्य रखना चाहेगा।
What's Your Reaction?
Like
16
Dislike
0
Love
2
Funny
1
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)