दिल्ली में नशेड़ी लड़के ने अपनी दादी, पिता और दो बहनों की चाकू से की हत्या, वारदात से इलाके में सनसनी

एक परिवार के चार सदस्यों की हत्या घर के अंदर ही चाकू मारकर कर दी गई। हत्या का आरोप परिवार के एक लड़के पर है, जो नशे का आदी है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। एक ही परिवार को चार लोगों की हत्या होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

Nov 23, 2022 - 11:16
0 70
दिल्ली में नशेड़ी लड़के ने अपनी दादी, पिता और दो बहनों की चाकू से की हत्या, वारदात से इलाके में सनसनी

दिल्ली में रिश्तों का कत्ल की दर्दनाक खबर आ रहे है। यह खौफनाक घटना बुधवार को उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के पालम इलाके में हुई। बताया जा रहा है कि दिल्ली के पालम इलाके में चार लोगों की हत्या का खौफनाक मामला सामने आया है।  एक परिवार के चार सदस्यों की हत्या घर के अंदर ही चाकू मारकर कर दी गई।  हत्या का आरोप परिवार के एक लड़के पर है, जो नशे का आदी है।  उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। एक ही परिवार को चार लोगों की हत्या होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। 

पुलिस ने हत्या के आरोपी 25 वर्षीय केशव को गिरफ्तार कर लिया है। केशव ने हत्या की अपने मां-बाप, दादी और बहन की हत्या की है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवक नशे का आदी है और वह इसके लिए परिजनों से पैसे मांग रहा था। मना करने पर युवक ने बेरहमी से उनकी हत्या कर दी। आरोपी को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था, परिजन हाल ही में उसे नशा मुक्ति केंद्र से लेकर आए थे।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रात करीब 11:30 बजे सूचना मिली थी कि ऊपर वाले फ्लोर में चीखने चिल्लाने की आवाज आ रही है। पुलिस मौके पर पहुंची तो चारों तरफ खून बिखरा हुआ था और चारों लोग लहूलुहान हालत में पड़े हुए थे। उनको अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पालम पुलिस ने केशव को गिरफ्तार कर लिया है।  

जानकारी के मुताबिक, जब पुलिस ने घर के अंदर जाकर देखा तो वहां खून ही खून नजर आ रहा था। युवक ने बहन की हत्या कमरे में की, उसका शव वहीं फर्श पर पड़ा था। दादी का शव कमरे में बिस्तर पर मिला। वहीं मां-बाप का शव बाथरूम में दिख रहा है। घर के अंदर बेडरूम से बाथरूम तक खून ही खून फैला हुआ है। आरोपी केशव ने अपनी 75 साल की अपनी दादी दीवानो देवी, 50 साल के पिता दिनेश, बहन दर्शना और उर्वशी की हत्या की।

बताया जा रहा है कि आरोपी नशा करता था और घर वालों से पैसे मांगता था। घरवालों ने पैसे देने से मना कर दिया तो उसने घरवालों की हत्या की साजिश रची। घर वाले अलग-अलग फ्लोर पर रहते हैं तो उसने सभी को अलग-अलग फ्लोर पर जाकर मारा है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और कत्ल के पीछे असल क्या वजह थी, इसका पता लगाया जा रहा है। 

What's Your Reaction?

Like Like 7
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 2
Wow Wow 1
Sad Sad 2
Angry Angry 3
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User