अगर आप भी निकलते है घर से खाली पेट तो जान लीजिये इसके नुकसान

काफी देर तक खाली पेट रहने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है. ऐसा इसीलिए भी होता हैं, क्योंकि दफ्तर के काम या फिर भागदौड़ के सिलसिले में हम बिना कुछ खाएं ही घर से निकल जाते है. इसके बाद बहुत जोर से भूख लगने लगती है. इससे भूख के मरने का खतरा रहता है.

Apr 16, 2026 - 04:25
Updated: 4 months ago
0 116
अगर आप भी निकलते है घर से खाली पेट तो जान लीजिये इसके नुकसान

आपने बड़े बुजुर्गों से सुना होगा कि घर से बाहर खाली पेट न निकलें. काफी देर तक खाली पेट रहने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है. ऐसा इसीलिए भी होता हैं, क्योंकि दफ्तर के काम या फिर भागदौड़ के सिलसिले में हम बिना कुछ खाएं ही घर से निकल जाते है. इसके बाद बहुत जोर से भूख लगने लगती है. इससे भूख के मरने का खतरा रहता है. आइए जानते हैं भूख खत्म होने के क्या हैं साइड इफेक्ट और कैसे करें बचाव.

खाली पेट रहने के 5 नुकसान 

1. घबराहट :
यदि हम भोजन करने का समय तय कर लेते हैं तो उस समय के आसपास ही बॉडी में हॉर्मोंस रिलीज होते हैं. इसलिए आपने देखा होगा कि अक्सर जिस समय पर हम खाना खाते हैं यदि किसी वजह से किसी दिन भोजन न कर पाएं तो उसी वक्त तेज से भूख लगती है. भूख लगने के पीछे हमारे शरीर के कुछ हॉर्मोंस जिम्मेदार होते हैं. कुछ लोग होते हैं जिन्हें भूख बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होती है. जल्दबाजी में वे बिना कुछ खाए ही घर से निकल जाते हैं. लेकिन जब अचानक से भूख लगने लग जाती है तो कुछ नहीं खाने पर जी घबराने लगता है. ऐसे में घबराहट से बचने के लिए कुछ न कुछ घर से खाकर ही निकलें.

2. बेहोशी आना :
यदि आप घर से खाली पेट बाहर निकलते हैं और काफी देर भूखे रहना पड़ा तो आपको चक्कर भी आ सकता है. यह कुछ देर की बेहोशी की वजह भी बन सकता है. आपने भी देखा होगा कई बार लोग खड़े-खड़े ही बेहोश हो जाते हैं क्योंकि खाली पेट गर्मी रहने से कमजोरी आ जाती है. 

3. ब्ल्ड प्रेशर कम होना :
खाली पेट बाहर जाने से आपका बीपी काफी निचले स्तर पर जा सकता है. कई लोग पानी या चाय पीकर कर अपनी भूख मिटाने की कोशिश करते हैं. लेकिन शरीर को पानी के साथ कैलोरीज की भी जरूरत होती है. ऐसे में सिर्फ पानी से अपनी भूख नहीं मिटाएं.

4. लू लगना :
गर्मियों का मौसम आ चुका है. ऐसे में इस समय भूलकर भी खाली पेट घर से न निकलें.  खाली पेट दिन में बाहर निकलने से आपको लू भी लग सकती है. लू लगने से लोगों की जान भी चली जाती है.

5. एसिडिटी :
आज कई लोग कब्ज और गैस की समस्या से परेशान होते हैं. इसके पीछे सबसे बड़ी वजह समय पर भोजन न करना है. बहुत अधिक देर तक भूखे पेट रहने से पेट में गैस और एसिडिटी की समस्या होने लगती है. ध्यान रहे, समस्या अधिक होने पर हार्ट पर भी असर होने लगता है. इसलिए बेहतर होगा कि घर से हमेशा कुछ खाकर ही जाना चाहिए, ताकि भूख लगने पर कहीं भटकना नहीं पड़ें. 

What's Your Reaction?

Like Like 17
Dislike Dislike 0
Love Love 6
Funny Funny 1
Wow Wow 1
Sad Sad 0
Angry Angry 1
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User