उत्तराखंड में उमस भरी गर्मी के बाद अब भारी बारिश का येलो अलर्ट, देहरादून समेत कई जिलों में चेतावनी

बुधवार को दून में सुबह से ही चटख धूप खिली रही। जिसके चलते दिनभर गर्मी ने बेहाल किया। ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में चार से छह डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई। दून में 24 घंटे में पारे में सात डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ। पिछले 10 साल में यह दूसरी बार है जब दून का पारा अगस्त में 36 डिग्री सेल्सियस पहुंचा है।

Aug 13, 2026 - 09:24
0 15
उत्तराखंड में उमस भरी गर्मी के बाद अब भारी बारिश का येलो अलर्ट, देहरादून समेत कई जिलों में चेतावनी

करीब 25 दिन बाद उत्तराखंड (Uttarakhand Weather Today) में पहाड़ से मैदान तक दिनभर मौसम शुष्क रहा। चटख धूप के बीच मैदानी क्षेत्रों में गर्मी ने लोगों को बेहाल किया। देहरादून में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो वर्ष 2022 के बाद अगस्त में अब तक का सर्वाधिक तापमान है। मैदानी क्षेत्रों में दिन के तापमान में सामान्य से चार से छह डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, आज से प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में फिर बारिश का दौर तेज हो सकता है।

बुधवार को दून में सुबह से ही चटख धूप खिली रही। जिसके चलते दिनभर गर्मी ने बेहाल किया। ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में चार से छह डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई। दून में 24 घंटे में पारे में सात डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ। पिछले 10 साल में यह दूसरी बार है जब दून का पारा अगस्त में 36 डिग्री सेल्सियस पहुंचा है।

पिछले करीब 25 दिनों में यह पहला मौका रहा, जब प्रदेश में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं हुई। हालांकि, मौसम विभाग ने इस राहत के बाद अब फिर बारिश का दौर तेज होने का पूर्वानुमान जारी किया है। गुरुवार से प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को पर्वतीय जिलों और ऊधम सिंह नगर में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हरिद्वार में भी कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं। देहरादून, टिहरी, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चंपावत में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की आशंका है। ऊधम सिंह नगर में भी कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी दी गई है। शुक्रवार को मौसम विभाग ने देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ बारिश के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर की संभावना जताई गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 3
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Vidushi Mishra

Sub Desk Editor at NewsASR.Com

Comments (0)

User