पत्नी का खौफनाक बदला- रात में पति ने की थी लड़ाई, सुबह घर खोदकर निकाली गई लाश
उमेश शराब का लती था. इसको लेकर उसका पत्नी से अक्सर विवाद होता था. बुधवार रात को दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इससे मोनिका कुछ इस कदर गुस्सा हुई कि जैसे ही पति सोया, उसने गला कसकर हत्या कर दी. इसके बाद उसने वारदात को छुपाने के लिए पति की लाश घर में ही गढ्ढा खोदकर दफन कर दी.
पति पत्नी सात जन्मों तक साथ रहने की कसमें खाते हैं लेकिन कानपुर की एक पत्नी ने जिंदा रहते ही पति का वो अंजाम किया जिसे सुनकर किसी की भी रुह कांप जाए. उत्तर प्रदेश के कानपुर से हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक महिला ने अपने पति को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया. मामले का खुलासा होने पर इलाके के लोग सन्न रह गए. तहरीर के आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.
बता दे कि शहर के बिधनु क्षेत्र के सुरौली गांव की रहने वाली मोनिका की शादी उमेश यादव से हुई थी. उमेश शराब का लती था. इसको लेकर उसका पत्नी से अक्सर विवाद होता था. बुधवार रात को दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इससे मोनिका कुछ इस कदर गुस्सा हुई कि जैसे ही पति सोया, उसने गला कसकर हत्या कर दी. इसके बाद उसने वारदात को छुपाने के लिए पति की लाश घर में ही गढ्ढा खोदकर दफन कर दी.
यह सनसनीखेज वारदात कानपुर के विधनु के सुरौली गांव की है। यहां रहने वाला उमेश यादव अचानक गायब हो गया था. उमेश के रिश्तेदार पूरे दिन उसकी तलाश करते रहे लेकिन वो नहीं मिला तो रिश्तेदारों ने पुलिस को खबर दी. घरवालों को उमेश नहीं दिखा तो उन्होंने मोनिका से पूछा. इस दौरान उसने कोई जवाब नहीं दिया. शक होने पर घरवालों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने शिकायत मिलने का बाद सबसे पहले मौका ए वारदात यानि उमेश के घर का दौरा किया. उमेश की पत्नी मोनिका से पुलिस ने पूछताछ शुरु की तो वो बार बार गश खाकर बेहोश हो रही थी.

पुलिस को मोनिका से कोई जवाब नहीं मिल पा रहा था. इसी दौरान पुलिस ने घर की तलाशी ली तो एक जगह कच्ची मिटी खोदी गई थी. पुलिस को शक हुआ और फिर उमेश की पत्नी मोनिका से सख्ती से पूछताछ शुरु की गई.
पहले तो मोनिका बेहोशी का नाटक करती रही लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे वो टूट गई. मोनिका ने पुलिस के सामने जो खुलासा किया वो बेहद चौंकाने वाला था. मोनिका ने पुलिस को बताया कि उसका पति उमेश शराब का आदी था. वो रोज नशा करके घर आता था जिसके बाद दोनो में लड़ाई झगड़ा होता था.
बुधवार की रात को भी दोनो के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा शुरु हो गया. उमेश नशे में था और झगड़ा करने के बाद सो गया. इस झगड़े से बीवी मोनिका को इस कदर गुस्सा आया कि उसने नींद में उमेश की गला दबा कर हत्या कर दी. हत्या के बाद मोनिका ने पति की लाश को घर में गढ्ढा खोदकर दबा दिया. पुलिस ने घर में आकर छानबीन के बाद गड्ढा खोदकर उमेश की लाश बरामद कर ली. पुलिस ने मोनिका को गिरफ्तार कर लिया है.
इस पूरे प्रकरण में एसीपी घाटमपुर दिनेश शुक्ला ने कहा कि पति की हत्या के आरोप में मोनिका यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसने हत्या करने की बात कबूल की है.
What's Your Reaction?
Like
20
Dislike
0
Love
5
Funny
3
Wow
0
Sad
2
Angry
1
Comments (0)