सरकार कर रही है तैयारी, जन्म प्रमाणपत्र के साथ बच्चे को मिलेगा AADHAR नंबर

बच्चे के जन्म के साथ ही उसे आधार नंबर देने का काम तेजी से चल रहा है। आने वाले कुछ महीनों में इसे पूरे देश में लागू किया जा सकता है। फिलहाल 16 राज्यों में इस पर काम हो रहा है और कुछ जगहों पर जन्म प्रमाणपत्र के साथ ही आधार नंबर भी दिए जा रहे हैं।

Oct 15, 2022 - 10:29
0 76
सरकार कर रही है तैयारी, जन्म प्रमाणपत्र के साथ बच्चे को मिलेगा AADHAR नंबर

अब देश में बच्चे के जन्म के साथ ही उसे आधार नंबर देने का काम तेजी से चल रहा है। आने वाले कुछ महीनों में इसे पूरे देश में लागू किया जा सकता है। फिलहाल 16 राज्यों में इस पर काम हो रहा है और कुछ जगहों पर जन्म प्रमाणपत्र के साथ ही आधार नंबर भी दिए जा रहे हैं। 

 UIDAI के आधिकारिक सूत्रों के जरिए मिली जानकारी के मुताबिक, देश के 16 राज्यों से बच्चे के जन्म के साथ ही पंजीकरण की जानकारी यूआईडीएआई के पास पहुंच जाती है। ऐसे में मौजूदा समय में इस बात की तैयारी चल रही है कि आने वाले कुछ महीनों में देश भर में बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र के साथ ही आधार नंबर दे दिया जाए। 

बाद में बच्चे के 5 वर्ष और 15 वर्ष की उम्र पार करने पर उसे बायोमेट्रिक्स यानी उंगलियों के निशान और आंखों की पुतली जैसी पहचान की जानकारी आधार नंबर के साथ जोड़नी होगी।

10 साल से पुराने आधार अपडेट करने की जरूरत यूआईडीएआई द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं कि देशभर के सभी आधार कार्डों पर जानकारियां पूरी तरह सही हों। इसीलिए 10 साल से पुराने आधार पर पता और दूसरी जानकारियां अपडेट करने का विकल्प दिया जा रहा है। 

What's Your Reaction?

Like Like 7
Dislike Dislike 0
Love Love 5
Funny Funny 2
Wow Wow 3
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User