पीएम मोदी के लिए विवादित बयान देने वाले पूर्व मंत्री राजा पटेरिया हिरासत में

पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने पन्ना में ‘पीएम की हत्या’ की बात कहकर बवाल खड़ा कर दिया है। भाजपा नेताओं ने उनके इस बयान की कड़ी निंदा की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा तक ने इस बयान की कड़े शब्दों में निंदा की। कांग्रेस के नेता और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने पीएम मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। पन्ना पुलिस ने उनके कथित 'मोदी को मारो' वाले बयान के सिलसिले में उनके आवास से हिरासत में लिया है।उनके खिलाफ सोमवार को पन्ना के पवई में FIR दर्ज की गई थी।

Dec 13, 2022 - 09:02
0 31
पीएम मोदी के लिए विवादित बयान देने वाले पूर्व मंत्री राजा पटेरिया हिरासत में

कांग्रेस के नेता और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने पीएम मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। पन्ना पुलिस ने उनके कथित 'मोदी को मारो' वाले बयान के सिलसिले में उनके आवास से हिरासत में लिया है।उनके खिलाफ सोमवार को पन्ना के पवई में FIR दर्ज की गई थी।

पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने पन्ना में ‘पीएम की हत्या’ की बात कहकर बवाल खड़ा कर दिया है। भाजपा नेताओं ने उनके इस बयान की कड़ी निंदा की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा तक ने इस बयान की कड़े शब्दों में निंदा की।

इसके बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के निर्देश पर पन्ना पुलिस ने पटेरिया के खिलाफ शांतिभंग और वैमनस्य फैलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की थी। राजा पटेरिया का कहना है कि मैंने हत्या करने की बात नहीं कही, बल्कि अगले चुनाव में मोदी को हराने की बात कही है। फ्लो में हो जाता है।

राजा पटेरिया रविवार को पन्ना में कांग्रेस के एक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे। इसी कार्यक्रम का एक वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो में राजा पटेरिया कहते दिख रहे हैं कि ‘मोदी इलेक्शन खत्म कर देगा। मोदी धर्म, जाति, भाषा के आधार पर बांट देगा। दलितों का, आदिवासियों का, अल्पसंख्यकों का भारी जीवन खतरे में है। संविधान यदि बचाना है तो मोदी की हत्या करने के लिए तत्पर रहो, हत्या इन द सेंस हराने का काम करो।’  

What's Your Reaction?

Like Like 5
Dislike Dislike 0
Love Love 3
Funny Funny 1
Wow Wow 2
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User