साउथ अफ्रीका से हारने के बाद बदले समीकरण, पाकिस्तान ही नहीं टीम इंडिया पर भी SF की रेस से बाहर होने का खतरा

दक्षिण अफ्रीका 3 मैचों में 5 अंकों के साथ टॉप पर है. ऐसे में सेमीफाइनल में पहुंचने का समीकरण भी बदल गया है. दक्षिण अफ्रीका से भारत की हार का मतलब है कि उन्हें सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपने आखिरी दोनों मैच जीतने होंगे.

Oct 31, 2022 - 09:56
0 166
साउथ अफ्रीका से हारने के बाद बदले समीकरण, पाकिस्तान ही नहीं टीम इंडिया पर भी SF की रेस से बाहर होने का खतरा

कल रविवार को पर्थ में खेले गए  टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका ने पांच विकेट से हरा दिया. अपने ग्रुप में टॉप पर चल रही भारतीय टीम इस हार के बाद नंबर-2 पर खिसक गई है. उसके 3 मैचों से 4 अंक हैं. वहीं दक्षिण अफ्रीका इतने ही मैचों में 5 अंकों के साथ टॉप पर है. ऐसे में सेमीफाइनल में पहुंचने का समीकरण भी बदल गया है. 

सभी की नजरें टीम इंडिया पर हैं कि आखिरी उसके लिए दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद क्या मौके बचे हैं. दक्षिण अफ्रीका से भारत की हार का मतलब है कि उन्हें सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपने आखिरी दोनों मैच जीतने होंगे. अगर वे बांग्लादेश को हराते हैं लेकिन जिम्बाब्वे से हार जाते हैं, तो जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका दोनों सात या ज्यादा अंक लेकर उससे ऊपर हो जाएंगे. अगर भारत जिम्बाब्वे को हरा देता है लेकिन बांग्लादेश से हार जाता है, तो बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका भारत से आगे निकल सकते हैं. फिलहाल बुधवार को बारिश की 70% संभावना है, जब भारत बांग्लादेश से भिड़ेगा. इसलिए मौसम पर भी नजरें रहेंगी. 

तेंबा बावुमा की कप्तानी वाली टीम दक्षिण अफ्रीका का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय है. उसने 3 मैचों से 5 अंक बना लिए हैं और नेट रन रेट भी 2.772 का है. उसे अभी पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ एक-एक मैच खेलना है. इन दो में से एक मैच जीतने पर भी दक्षिण अफ्रीका के सात अंक हो जाएंगे जिससे उसकी सेमीफाइनल में जगह पक्की है. यदि बांग्लादेश और जिम्बाब्वे अपने-अपने बाकी दोनों मैच जीतते हैं तो वे क्रमशः आठ और सात अंक बना लेंगे. फिर भी दक्षिण अफ्रीका का नेट रन रेट उसे आगे ले जाने के लिए काफी रहना चाहिए.

बता दे टीम इंडिया ने पर्थ में खेले गए इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 133 रन बनाए जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने 5 विकेट खोकर दो गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया. सूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 40 गेंदों पर 6 चौके और 3 छक्के जड़े और 68 रन बनाए. लुंगी एंगिडी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया जिन्होंने 4 विकेट लिए. दक्षिण अफ्रीका के लिए एडन मार्कराम ने 52 और डेविड मिलर ने 46 गेंदों पर 59 रनों की नाबाद पारी खेली. उन्होंने इस दौरान 4 चौके और 3 छक्के जड़े. पेसर अर्शदीप सिंह ने दो विकेट झटके. 

What's Your Reaction?

Like Like 8
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 5
Wow Wow 4
Sad Sad 1
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User