रक्षाबंधन2023: 31 तारीख को राखी बांधने के शुभ समय मुहूर्त,  हर भाई को बहन के लिए करने चाहिए ये पांच काम

आज पूरे समय भद्रा का साया होने की वजह से और रात्रि से बिलकुल सुबह 31 अगस्त तक राखी बांधने का शुभ समय है। इसके अलावा कल 31 अगस्त को भी दिन भर राखी बांधने का काम होगा। ऐसे में आइये जानते है कल 31 अगस्त 2023 को राखी बांधने के शुभ समय मुहूर्त.

Aug 30, 2023 - 09:42
0 105
रक्षाबंधन2023: 31 तारीख को राखी बांधने के शुभ समय मुहूर्त,  हर भाई को बहन के लिए करने चाहिए ये पांच काम

सनातन हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज सुबह पूर्णिमा तिथि प्रारंभ हो जाएगी। ऐसे में आज के दिन देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसके साथ आज सावन पूर्णिमा व्रत भी रखा जाएगा। मान्यता है कि आज के दिन शुभ मुहूर्त में स्नान, दान और पूजा-पाठ करने से साधक को रोग, दोष और समस्याओं से मुक्ति प्राप्त हो जाती है। साथ ही सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। 

आज सावन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। सूर्योदय सुबह 5 बजकर 58 मिनट पर होगा। वहीं सूर्यास्त शाम 6 बजकर 45 मिनट पर होगा। सावन पूर्णिमा तिथि होने की वजह से आज रक्षा बंधन का त्योहार भी मनाया जा रहा है। पंचांग के मुताबिक रक्षा बंधन पर आज भद्रा का साया है। पूरे दिन भद्रा होने के कारण रखी बांधने का शुभ मुहूर्त 30अगस्त रात्रि 9 बजे से लेकर 31 अगस्त सुबह 7:30 बजे तक है।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)
शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – श्रावण, शुक्ल पक्ष

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)
आज दुष्ट मुहूर्त शाम दोपहर 05.37 बजे से 5.39 बजे तक रहेगा। कुलिक योग12:21 से 13:57 तक एवं कंटक योग 06:14 ए एम से 07:39 ए एम तक रहेगा। यमगंड योग 10:46 ए एम से 12:22 पी एम तक रहेगा। राहुकाल 03:34 पी एम से 05:10 पी एम तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

आज सुबह 10:45 से 12:21 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 1.57 बजे से 3.32 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। रात 10:56 बजे से लेकर 01:46 बजे तक क्रमश: शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 1.27 बजे तक प्रीति योग रहेगा। वहीं आयुष्मान योग सुबह 9.52 बजे तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 02:30 बजे से 03:21 बजे तक एवं अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:56 बजे से 12:48 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

आज पूरे समय भद्रा का साया होने की वजह से और रात्रि से बिलकुल सुबह 31 अगस्त तक राखी बांधने का शुभ समय है। इसके अलावा कल 31 अगस्त को भी दिन भर राखी बांधने का काम होगा। ऐसे में आइये जानते है कल 31 अगस्त 2023 को राखी बांधने के शुभ समय मुहूर्त 

31 अगस्त 2023 को राखी बांधने के शुभ समय मुहूर्त (Auspicious time to tie Rakhi on August 31, 2023)-

शुभ - प्रातः 5:58 बजे से लेकर प्रातः 7:34 बजे तक 
लाभ - दोपहर 12: 22 बजे से लेकर 13:58 तक 
अमृत - दोपहर 13:58 बजे से लेकर 15:34 तक
शुभ - सांयकाल 17:10 बजे से लेकर 18:46 तक
अमृत - रात्रि 18:46  बजे से लेकर 20:10 तक

31 अगस्त 2023 का राहुकाल (Rahu Kaal Timing)


01:57 PM to 03:33 PM
काल  01 Hour 36 Mins

इस राखी के पर्व से हर भाई को बहन के लिए इन पांच कामों को करना शुरू कर देना चाहिए, ताकि उनके बीच का रिश्ता मजबूत हो सके और भाई की गैरमौजूदगी में भी बहन सुरक्षित रह सके।

बहन को सिखाएं आत्मरक्षा के गुण

हर लड़की को आत्मरक्षा के गुण आने चाहिए। हर समय भाई बहन के साथ नहीं रह सकता है। स्कूल-कॉलेज से दफ्तर जाने और शादी के बाद ससुराल जाने पर बहन अपने भाई से दूर हो जाती है। ऐसे मौके पर बहन को अपनी रक्षा स्वयं करनी होगी। इसलिए भाई बहन को आत्मरक्षा के बारे में सिखाएं। बहनों का दाखिला कराटे, बॉक्सिंग क्लास में कराएं, ताकि वह किसी अजनबी खतरे से बच सकें।

बहन का बढ़ाएं आत्मविश्वास

अक्सर लड़कियां बाहर जानें, दूसरों के सामने खुल कर अपने विचार रखने या कई छोटी-बड़ी चीजों से डर जाती हैं। इसका कारण होता है कि उन्हें आत्मविश्वास की कमी होती है। लड़कियां शारीरिक तौर पर कमजोर हो सकती हैं लेकिन हर भाई को अपनी बहन को शारीरिक तौर पर मजबूत बनाने के साथ ही मानसिक तौर पर भी बलवान बनाने की जरूरत होती है। बहन का आत्मविश्वास बढ़ाएं। उन्हें बताएं कि आप हमेशा उनके साथ हैं। बहन को अकेले बाहर जानें दें, उन्हें अपने काम खुद करने दें, बाहरी लोगों से मिलने-जुलने दें ताकि उनका आत्मविश्वास बढ़े।

फैसले में दें बहन का साथ

अधिकतर लड़कियों के जीवन के फैसले पहले पिता या भाई और शादी के बाद पति लेते हैं। लड़की को क्या पहनना है, कहां और क्या पढ़ना है, नौकरी और फिर शादी तक के हर बड़े फैसले में उनसे अधिक माता पिता का हस्तक्षेप होता है। रक्षा का वचन देने वाले भाइयों को बहन के अधिकारों की रक्षा भी करनी चाहिए। बहन के जीवन के फैसले उसे खुद लेने दें। उन्हें फैसले लेना सिखाएं और उनके फैसलों में साथ दें ताकि जब आप उनके पास न हों तब भी वह निडरता से अपने जीवन को किस राह ले जाना है, यह खुद तय कर सकें।

यह भी जरूर पढ़े -

रक्षाबंधन के बाद कलाई से उतारकर फेंक देते हैं राखी? सावधान भूल से भी न करें ये गलती, जानिए क्या है नियम 
https://www.newsasr.com/After-Raksha-Bandhan-do-you-throw-away-Rakhi-from-your-wrist-Do-not-make-this-mistake-even-by-mistake-know-what-is-the-rule

बहन को रोकें-टोके नहीं

हर भाई को अपनी बहन की चिंता होती है। समाज से बहन को बचाने के लिए अक्सर भाई उन पर रोक टोक लगाते हैं। इससे आप बहन की रक्षा नहीं करते, बल्कि उसे कैद करते हैं। बहन अकेले बाहर नहीं जा सकती, देर से घर नहीं आ सकती, अपने मनमुताबिक दोस्त नहीं बना सकती, दुपट्टा के बिना या अपने पसंदीदा कपड़े नहीं पहन सकती, क्योंकि उन्हें इससे खतरा हो सकता है। इस तरह की सोच से निकलें। बहनों की रक्षा के लिए उन पर कई तरह के प्रतिबंध लगाना गलत है।

बहन को बनाएं आत्मनिर्भर

हर भाई को चाहिए कि वह अपनी बहन को आत्मनिर्भर बनाएं। पिता, भाई या पति पर निर्भर रहने के बजाए जीवन में खुद के पैरों पर खड़े रहने की सीख दें। जैसे अगर बहन कॉलेज या दफ्तर जाने के लिए आप पर निर्भर है तो उसे स्कूटी या कार ड्राइव करना सिखाए और अकेले जाने के लिए प्रोत्साहित करें। बहन अगर घर पर मां के साथ घरेलू कामों में हाथ बंटाती है तो उसे पढ़ाई और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करें। आर्थिक तौर पर भी बहन को आत्मनिर्भर बनाएं

यह भी जरूर पढ़े -

रक्षाबंधन के बाद कलाई से उतारकर फेंक देते हैं राखी? सावधान भूल से भी न करें ये गलती, जानिए क्या है नियम 
https://www.newsasr.com/After-Raksha-Bandhan-do-you-throw-away-Rakhi-from-your-wrist-Do-not-make-this-mistake-even-by-mistake-know-what-is-the-rule

What's Your Reaction?

Like Like 11
Dislike Dislike 0
Love Love 9
Funny Funny 0
Wow Wow 3
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User