नेता जी की कुंडली में जेल योग, ज्योतिषी ने बताया उपाय- अब खानी पड़ रही है जेल की रोटी

नेता जी को एक ज्योतिष ने बताया कि आपकी कुंडली में जेल जाने का योग है। यह सुन कर इस जेल योग से बचने के लिए नेताजी ने ज्योतिष से ही उपाय पूछा तो ज्योतिष ने उन्हें बताया कि इसका समाधान ये है कि....

Sep 27, 2022 - 20:44
0 139
नेता जी की कुंडली में जेल योग, ज्योतिषी ने बताया उपाय- अब खानी पड़ रही है जेल की रोटी

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकार शायद आपको थोड़ा अजीब लग सकता है।  दरअसल यह मामला एक नेताजी की कुंडली से सम्बंधित है।  हुआ यूँ  नेता जी को एक ज्योतिष ने बताया कि आपकी कुंडली में जेल जाने का योग है। यह सुन कर इस जेल योग से बचने के लिए नेताजी ने ज्योतिष से ही उपाय पूछा तो ज्योतिष ने उन्हें बताया कि इसका समाधान ये है कि आप जेल की रोटी खाओ।   

ऐसे में नेताजी ने जेल की रोटी और दाल का भी इंतजाम कर लिया और उन्हें घर मंगाकर खाया. हालांकि इसके कुछ ही दिनों बाद नेताजी के खिलाफ एक मामला भी दर्ज हो गया. ऐसे में नेताजी का डर और बढ़ गया कि कहीं ज्योतिषाचार्य की बात सच साबित ना हो जाए.

इससे बचने के लिए उन्होंने ज्योतिषाचार्य द्वारा बताए गए टोटके को पूरा करने का फैसला किया. उन्होंने जेलर से अनुरोध किया कि उन्हें जेल में बनी रोटी और दाल उपलब्ध कराई जाए. 

हालांकि कई ज्योतिषाचार्य इस टोटके को सही भी मानते हैं कि यदि कुंडली में जेल दोष हो तो जेल का खाना और जेल का पानी पीने पीने या फिर एक दिन जेल या हवालात में रहने से जेल दोष कम होता है. इसके अलावा जेल के एंट्री रजिस्टर में नाम लिखवाने से भी जेल दोष कम होता है.

इस टोटके के बारे में जब वरिष्ठ जेल अधीक्षक अमिता दुबे से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कुछ लोग कुंडली में जेल दोष होने का हवाला देते हुए जेल का खाना खाने का आग्रह करते हैं तो उन्हें खाना दे दिया जाता है. अमिता दुबे के मुताबिक कुछ दिन पहले एक नेता ने जेल से दाल-रोटी मंगवाई थी. 

What's Your Reaction?

Like Like 7
Dislike Dislike 0
Love Love 5
Funny Funny 4
Wow Wow 2
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User