ईरान की दुनिया को डराने वाली चेतावनी, तेल-गैस के बाद खतरे में इंटरनेट केबल्स, जानिए क्या होगा असर?

 ' स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ' (होर्मुज जलडमरूमध्य) से गुजरने वाली अंडरसी डेटा केबल यानी समुद्र के नीचे बिछी केबल को बहुत आसानी से नुकसान पहुंचाया जा सकता है। गलती से या कोई जानबूझकर भी इन्हें काटा जा सकता है। ये केबल UAE और सऊदी अरब में मौजूद जड़े AI इंफ्रास्ट्रक्चर हब को भी ऊर्जा देती हैं

ईरान की दुनिया को डराने वाली चेतावनी, तेल-गैस के बाद खतरे में इंटरनेट केबल्स, जानिए क्या होगा असर?


ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने चेतावनी जारी की है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाली अंडरसी डेटा केबल यानी समुद्र के नीचे बिछी केबल को आसानी से नुकसान पहुंचाया जा सकता है। किसी दुर्घटना से या फिर कोई इन केबलों को आसानी से काट सकता है। इन केबलों को नुकसान पहुंचने का मतलब है कि भारत समेत कई देशों में इंटरनेट बाधित हो जाना है।

हॉर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया में तेल की सप्लाई के लिए जितना जरूरी है, उतना ही इंटरनेट और डेटा के लिए भी है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इसके पानी के नीचे फाइबर-ऑप्टिक केबलों का एक घना जाल बिछा हुआ है, जो ग्लोबली कम्युनिकेशन के लिए रीढ़ की हड्डी की तरह काम करता है। ये लाइनें रीजनल इंटरनेट ट्रैफिक का लगभग 17% से 30% हिस्सा संभालती हैं। यह एशिया, यूरोप और मध्य पूर्व को आपस में जोड़ता है।

क्या बंद हो सकता है इंटरनेट ? ये सवाल इसलिए उठ रहा क्योंकि ईरानी समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने एक चेतावनी जारी की है। इसमें कहा गया है।

 ' स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ' (होर्मुज जलडमरूमध्य) से गुजरने वाली अंडरसी डेटा केबल यानी समुद्र के नीचे बिछी केबल को बहुत आसानी से नुकसान पहुंचाया जा सकता है। गलती से या कोई जानबूझकर भी इन्हें काटा जा सकता है। 

ये केबल UAE और सऊदी अरब में मौजूद जड़े AI इंफ्रास्ट्रक्चर हब को भी ऊर्जा देती हैं, जिन्हें अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट और गूगल जैसी बड़ी टेक कंपनियां सपोर्ट करती हैं। क्लाउड सेवाओं से लेकर रोजाना के ईमेल और वीडियो कॉल तक, सब कुछ पानी के नीचे बिछे इसी नेटवर्क पर निर्भर करता है।

बुधवार को Tasnim समाचार एजेंसी की रिपोर्ट में बताया गया है कि एक साथ कई प्रमुख केबलों को नुकसान पहुंचने से पूरे फारस की खाड़ी में कम्युनिकेशन ठप हो सकता है। एजेंसी का कहना है कि कई बड़ी केबलों को एक साथ नुकसान होने से पूरे फारस की खाड़ी में गंभीर आउटेज की स्थिति बन सकती है। चाहे नुकसान दुर्घटना के कारण हो या जानबूझकर किया जाए।