पति घूम रहा था गर्लफ्रेंड के साथ ,करवा चौथ का चांद निकलने से पहले ही पत्नी ने पति को दिन में दिखा दिए तारे

पति को छोड़कर गर्लफ्रेंड को शॉपिंग कराना पति को भारी पड़ गया और बीच बाजार में पत्नी ने उसकी जमकर चप्पलों से पिटाई कर दी. मामला गाजियाबाद का है. यहां एक युवक करवाचौथ पर अपनी प्रेमिका के साथ मार्केट में शॉपिंग करने पहुंचा था, जिसकी भनक उसकी पत्नी को लग गई, जो उससे अलग रह रही थी.

Oct 13, 2022 - 21:41
0 342
पति घूम रहा था गर्लफ्रेंड के साथ ,करवा चौथ का चांद निकलने से पहले ही पत्नी ने पति को दिन में दिखा दिए तारे

करवा चौथ वाले दिन चोरी-छिपे प्रेमिका को शॉपिंग कराना युवक को भारी पड़ गया। पीछे से पहुंची पत्नी ने सरे बाजार चप्पल बरसाकर पति के सिर से इश्क का भूत उतार दिया। साथ ही पति की प्रेमिका की भी जमकर खबर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि पति का शांति भंग में चालान किया गया है जबकि उसकी प्रेमिका को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

उत्तर प्रदेश के गाजियबाद जिले के सिहानी गेट थानाक्षेत्र की रहने वाली महिला की शादी विजयनगर निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों के विचार नहीं मिले और छोटी-मोटी बातों को लेकर घरेलू क्लेश रहने लगा। बात बढ़ती देख दोनों ने तलाक लेने का फैसला कर लिया और कोर्ट में केस डाल दिया।

बताया गया है कि युवक के संबंध एक महिला से हैं। गुरुवार को करवा चौथ वाले दिन वह अपनी शादीशुदा प्रेमिका को शॉपिंग कराने तुराबनगर मार्केट में ले गया। इसकी जानकारी उसकी पत्नी को लग गई। फिर क्या था वह आग बबूला होती हुई मौके पर पहुंच गई और दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

युवक की पत्नी ने हंगामा शुरू कर दिया और दिन में ही करवा चौथ का चांद दिखाने की बात कहते हो पति और उसकी प्रेमिका पर चप्पलों की बौछार कर दी। इससे दुकानदारों और बाजार में मौजूद लोगों में अफरा तफरी का माहौल बन गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को साथ ले गई। शहर कोतवाल अमित कुमार खारी ने बताया कि पति का शांतिभंग में चालान किया गया है, जबकि उसकी प्रेमिका को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 9
Dislike Dislike 0
Love Love 6
Funny Funny 9
Wow Wow 3
Sad Sad 0
Angry Angry 1
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User