जानिए सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर से ही क्यों होगी जंतर-मंतर, झारखंड जैसा Gen-Z प्रोटेस्ट की शुरुआत
जस्टिस मोर्चा के मुताबिक, शिक्षा व्यवस्था, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं और युवाओं को मिलने वाले अवसरों से जुड़े सवालों को लेकर आने वाले दिनों में प्रदेशव्यापी अभियान चलाया जाएगा. 12 अगस्त से जनसंपर्क अभियान शुरू होगा, जबकि 20 अगस्त से गोरखपुर के चौरी चौरा से साइकिल यात्रा निकाली जाएगी, जो 2 अक्टूबर को लखनऊ के काकोरी में समाप्त होगी.
उत्तर प्रदेश में शिक्षा और रोजगार के मुद्दे पर छात्र-युवाओं को एक मंच पर लाने की तैयारी है. लखनऊ में आज ‘जस्टिस मोर्चा’ की आधिकारिक घोषणा की गई. मोर्चे से जुड़े युवाओं का कहना है कि प्रदेशभर के छात्रों और युवाओं से जुड़े करीब दस प्रमुख मुद्दों को लेकर आगे की रणनीति तैयार की गई है.
जस्टिस मोर्चा के मुताबिक, शिक्षा व्यवस्था, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं और युवाओं को मिलने वाले अवसरों से जुड़े सवालों को लेकर आने वाले दिनों में प्रदेशव्यापी अभियान चलाया जाएगा. 12 अगस्त से जनसंपर्क अभियान शुरू होगा, जबकि 20 अगस्त से गोरखपुर के चौरी चौरा से साइकिल यात्रा निकाली जाएगी, जो 2 अक्टूबर को लखनऊ के काकोरी में समाप्त होगी.
इस दौरान कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और कोचिंग संस्थानों में छात्रों और युवाओं से संवाद किया जाएगा. साथ ही शिक्षकों, अभिभावकों और बेरोजगार युवाओं से भी उनके मुद्दों को समझने की कोशिश होगी. मोर्चे से जुड़े लोगों का कहना है कि यह किसी राजनीतिक दल से प्रभावित मंच नहीं है.
उनका दावा है कि किसी भी राज्य में, किसी भी सरकार के दौरान अगर छात्रों के मुद्दे सामने आते हैं, चाहे वो झारखंड हो या पंजाब तो मोर्चा उनके समर्थन में आवाज उठाएगा. अलग-अलग राजनीतिक विचारधारा से जुड़े छात्र और छात्र नेता भी इस मुहिम का हिस्सा बन सकते हैं.
जस्टिस मोर्चा का कहना है कि आने वाले दिनों में छात्रों और युवाओं से जुड़े करीब दस प्रमुख मुद्दों को सामने रखा जाएगा. इन मुद्दों पर प्रदेशभर में संवाद और जनसमर्थन जुटाया जाएगा. मोर्चे से जुड़े सदस्यों का कहना है कि छात्र हित से जुड़े सवालों पर मजबूती से आवाज उठाई जाएगी और संबंधित जिम्मेदार लोगों से जवाब मांगा जाएगा.
What's Your Reaction?
Like
4
Dislike
0
Love
4
Funny
1
Wow
1
Sad
0
Angry
1
Comments (0)