यूपी कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी, बदले जाएंगे कई जिलों और शहरों के अध्यक्ष

सोमवार को नई दिल्ली के इंदिरा भवन में संगठन सृजन अभियान को लेकर हुई बैठक में राहुल गांधी ने स्पष्ट किया है कि पार्टी में सक्रिय नेताओं को आगे लाया जाए। उन्होंने संगठन सृजन अभियान के अगले चरण को भी इसी सप्ताह शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

Aug 11, 2026 - 08:50
0 21
यूपी कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी, बदले जाएंगे कई जिलों और शहरों के अध्यक्ष

कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश में बड़े बदलाव के संकेत दिए हैं। पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए जल्द ही प्रदेश कार्यकारिणी का गठन करेगी। साथ ही कई जिलों व शहरों के निष्क्रिय अध्यक्षों को बदला जाएगा। इसके लिए पार्टी ने नवनियुक्त सहप्रभारियों को यूपी में संगठन सृजन की कमान सौंप दी है।

सह प्रभारियों को एक माह के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को देने के निर्देश दिए गए हैं। इस रिपोर्ट को शीर्ष नेतृत्व को सौंपा जाएगा।

कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पिछली 26 जून को तत्कालीन प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय को हटाकर उनके स्थान पर राजेंद्र पाल गौतम को नया प्रभारी बनाया था।

प्रदेश प्रभारी बनने के बाद उन्होंने इसी माह प्रदेश कार्यकारिणी के गठन की घोषणा की थी। गुरुवार को पार्टी ने अभिषेक दत्त, कुनाल चौधरी, जगदीश चंद्र जांगिड, संजीव आर्या, वरुण चौधरी व अब्दुल हन्नान को नया सहप्रभारी बनाया है।

सोमवार को नई दिल्ली के इंदिरा भवन में संगठन सृजन अभियान को लेकर हुई बैठक में राहुल गांधी ने स्पष्ट किया है कि पार्टी में सक्रिय नेताओं को आगे लाया जाए। उन्होंने संगठन सृजन अभियान के अगले चरण को भी इसी सप्ताह शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

वहीं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नवनियुक्त सहप्रभारियों से कहा है कि वे अपने-अपने जिलों का दौरा कर जिला व शहरी अध्यक्षों के कार्यों की समीक्षा करें और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें। बैठक के बाद प्रदेश प्रभारी ने सहप्रभारियों को जोन व जिलों का बंटवारा कर दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 6
Dislike Dislike 0
Love Love 3
Funny Funny 1
Wow Wow 2
Sad Sad 1
Angry Angry 0
Sharma Kumar Manish

Associate Desk Editor

Comments (0)

User