'रामायण से महाभारत तक पुरुषों की मौत का कारण महिलाएं', BJP विधायक के बयान के बाद मंच पर ही भिड़ीं महिला विधायक

विधायक शाक्य ने रामायण का उदाहरण देते हुए कहा कि रावण द्वारा सीता का हरण किए जाने के बाद हुए युद्ध में सर्वनाश पुरुषों का हुआ. उन्होंने कहा कि रावण को उसके भाई सहित कई लोगों ने समझाया था कि पराई स्त्री को लाना विनाश का कारण बनेगा.  इसी तरह उन्होंने महाभारत का उल्लेख करते हुए कहा कि एक महिला यानी पांचाली के कारण करोड़ों पुरुष मारे गए. इसके बाद विधायक ने पृथ्वीराज चौहान और संयोगिता का भी उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि संयोगिता के प्रसंग में पृथ्वीराज चौहान के कई सामंतों के मारे जाने की बात सामने आती है.

Aug 19, 2026 - 10:35
0 14
'रामायण से महाभारत तक पुरुषों की मौत का कारण महिलाएं', BJP विधायक के बयान के बाद मंच पर ही भिड़ीं महिला विधायक

मध्य प्रदेश के गुना के भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य के महिलाओं को लेकर दिए बयान पर हंगामा मच गया है. कार्यक्रम के दौरान बज रहे देशभक्ति गीत का जिक्र करते विधायक ने हुए कहा कि केवल ‘जान देने' की बात करने के बजाय ऐसी मानसिकता पर विचार करने की जरूरत है. 


उन्होंने कहा कि देश और समाज के सामने खड़ी परिस्थितियों को समझने की आवश्यकता है. इसके बाद उनका संबोधन अचानक धार्मिक और ऐतिहासिक उदाहरणों की ओर मुड़ गया.


विधायक शाक्य ने रामायण का उदाहरण देते हुए कहा कि रावण द्वारा सीता का हरण किए जाने के बाद हुए युद्ध में सर्वनाश पुरुषों का हुआ. उन्होंने कहा कि रावण को उसके भाई सहित कई लोगों ने समझाया था कि पराई स्त्री को लाना विनाश का कारण बनेगा. 


इसी तरह उन्होंने महाभारत का उल्लेख करते हुए कहा कि एक महिला यानी पांचाली के कारण करोड़ों पुरुष मारे गए. इसके बाद विधायक ने पृथ्वीराज चौहान और संयोगिता का भी उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि संयोगिता के प्रसंग में पृथ्वीराज चौहान के कई सामंतों के मारे जाने की बात सामने आती है.


विधायक का तर्क था कि इतिहास के इन प्रसंगों को समझने की जरूरत है और युद्धों में बड़ी संख्या में पुरुषों की जान गई.

विधायक के साथ चांचौड़ा की भाजपा विधायक प्रियंका पैंची भी मौजूद थीं. उन्होंने पन्नालाल के बयान पर आपत्ति जताई. तब मंच अचानक सियासी अखाड़े में बदल गया. 


दोनों विधायक नानाखेड़ी मंडी परिसर में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव-2026 के कार्यक्रम में मौजूद थे. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी वर्चुअली जुड़े थे. मंच से संबोधन के दौरान गुना विधायक पन्नालाल शाक्य किसानों और खेती से जुड़े विषयों पर अपनी बात रख रहे थे.

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User