सौरव गांगुली और उनके परिवार को मिली जान से मारने की धमकी, लेटर में लिखा- 'तुम्हें खत्म कर देंगे'
शिकायत के मुताबिक, सोमवार को सौरव गांगुली के ऑफिस में इंग्लिश में लिखा हुआ एक लेटर आया था, जिसमें उन्हें और उनके पूरे परिवार को खत्म करने की बात कही गई थी। इस धमकी के बाद से गांगुली परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता काफी बढ़ गई है।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली और उनकी पत्नी डोना गांगुली को जान से मारने की धमकी मिली है। गांगुली परिवार ने इस बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायत के मुताबिक, सोमवार को सौरव गांगुली के ऑफिस में इंग्लिश में लिखा हुआ एक लेटर आया था, जिसमें उन्हें और उनके पूरे परिवार को खत्म करने की बात कही गई थी। इस धमकी के बाद से गांगुली परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता काफी बढ़ गई है।
जानकारी के मुताबिक, गांगुली परिवार को इस तरह का धमकी भरा खत पहली बार नहीं मिला है, बल्कि पहले भी ऐसा हो चुका है। शुरुआत में परिवार ने इसे किसी जुनूनी फैन का काम समझकर टाल दिया था और इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया।
लेकिन जब ऐसे लेटर बार-बार आने लगे, तो परेशान होकर परिवार ने आखिरकार पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही सौरव गांगुली को ICC के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था।
गांगुली परिवार ने इस मामले की शिकायत कोलकाता के ठाकुरपुकुर थाने में दर्ज कराई है। इसके साथ ही राज्य सरकार के सुरक्षा विभाग को भी खबर दे दी गई है और तुरंत कार्रवाई करने को कहा गया है।
शुरुआती जांच में पता चला है कि यह लेटर कूरियर के जरिए गांगुली के ऑफिस भेजा गया था। लिफाफे पर भेजने वाले का नाम 'अरुण कुमार' लिखा था। जांच में जुटी पुलिस ने जब लेटर में दिए फोन नंबर की पड़ताल की, तो ट्रूकॉलर पर भी वही नंबर अरुण कुमार के नाम से ही दिखा।
अब वेस्ट बंगाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या ये खत सच में अरुण कुमार नाम के व्यक्ति ने ही भेजे हैं या फिर किसी ने उनका नाम इस्तेमाल करके सौरव गांगुली को डराने की कोशिश की है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे मामले की पूरी छानबीन कर रहे हैं और गांगुली परिवार की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
6
Dislike
0
Love
2
Funny
0
Wow
0
Sad
1
Angry
2
Comments (0)