Shardiya Navratri 2023: कब से शुरू होंगे शारदीय नवरात्रि, नोट कर लें तारीख और घटस्‍थापना का शुभ मुहूर्त, शारदीय नवरात्र का खास महत्व

इस साल शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर 2023 से शुरू होगी. देवी दुर्गा को समर्पित यह त्योहार 15 अक्टूबर से शुरू होकर 23 अक्टूबर 2023 तक चलेगा. मां दुर्गा की उपासना का यह पर्व इस साल 15 अक्‍टूबर 2023 से शुरू हो रहा है. वहीं 24 अक्‍टूबर 2023 को दशहरा के दिन दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन होगा. 

Shardiya Navratri 2023: कब से शुरू होंगे शारदीय नवरात्रि, नोट कर लें तारीख और घटस्‍थापना का शुभ मुहूर्त, शारदीय नवरात्र का खास महत्व

हिंदू पंचांग के अनुसार सावन के महीने  खत्म होते ही त्योहारों का माह शुरू हो जाता है.  अगस्त से नवम्बर माह तक हिन्दू धर्म के बहुत महत्वपूर्ण पर्व आते हैं. इन त्योहारों में शारदीय नवरात्रि प्रमुख है, भक्त इसका बेसब्री से इंतजार करते हैं. 

हिंदू धर्म में नवरात्रि को बहुत शुभ माना गया है. साल में 4 बार नवरात्रि पड़ती हैं. शारदीय नवरात्रि अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होती हैं और नवमी तिथि को खत् होती हैं. 

शारदीय नवरात्रि कब से शुरू होगी -(When will Shardiya Navratri start)

इस साल शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर 2023 से शुरू होगी. देवी दुर्गा को समर्पित यह त्योहार 15 अक्टूबर से शुरू होकर 23 अक्टूबर 2023 तक चलेगा. मां दुर्गा की उपासना का यह पर्व इस साल 15 अक्‍टूबर 2023 से शुरू हो रहा है. वहीं 24 अक्‍टूबर 2023 को दशहरा के दिन दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन होगा. 

दशहरा 2023 कब है - (When is Dussehra 2023)

24 अक्टूबर को विजयादशमी का त्योहार जिसे दशहरा भी कहा जाता है मनाया जाएगा.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कहा जाता है कि देवी दुर्गा ने आश्विन के महीने में महिषासुर पर आक्रमण कर उससे नौ दिनों तक युद्ध किया और दसवें दिन उसका वध किया. इसलिए इन नौ दिनों को शक्ति की आराधना के लिए समर्पित कर दिया गया. आश्विन मास में शरद ऋतु का प्रारंभ हो जाता है, इसलिए इसे शारदीय नवरात्रि कहा जाता है. मान्यता है कि चैत्र नवरात्रि की साधना आपको मानसिक रूप से मजबूत बनाती है और आध्यात्मिक इच्छाओं की पूर्ति करने वाली है. वहीं शारदीय नवरात्रि सांसारिक इच्छाओं को पूरा करने वाली मानी जाती है.

शारदीय नवरात्रि 2023 घटस्थापना मुहूर्त (Shardiya Navratri 2023 Ghatsthapana Muhurat)

पंचांग के अनुसार अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 14 अक्टूबर 2023 को रात 11.24 मिनट पर शुरू होगी और 16 अक्टूबर 2023 को प्रात: 12.03 मिनट पर समाप्त होगी.

कलश स्थापना मुहूर्त - सुबह 11.44 - दोपहर 12.30 (15 अक्टूबर 2023)

अवधि - 46 मिनट

चित्रा नक्षत्र - 14 अक्टूबर 2023, शाम 04.24 - 15 अक्टूबर 2023, शाम 06.13
वैधृति योग - 14 अक्टूबर 2023, सुबह 10.25 - 15 अक्टूबर 2023, सुबह 10.25

शारदीय नवरात्रि 2023 तिथियां - (Shardiya Navratri 2023 Dates)

15 अक्टूबर 2023- दिन रविवार-प्रतिपदा तिथि-घटस्थापना और मां शैलपुत्री पूजा
16 अक्टूबर 2023- दिन सोमवार-द्वितीया तिथि-देवी ब्रह्मचारिणी पूजा
17 अक्टूबर 2023 दिन मंगलवार-तृतीया तिथि-मां चंद्रघंटा पूजा
18 अक्टूबर 2023- दिन बुधवार-चतुर्थी तिथि-मां कूष्माण्डा पूजा
19 अक्टूबर 2023 दिन गुरुवार-पंचमी तिथि देवी स्कन्दमाता पूजा
20 अक्टूबर 2023- दिन शुक्रवार-पष्ठी तिथि-मां कात्यायनी पूजा
21 अक्टूबर 2023- दिन शनिवार- सप्तमी तिथि- मां कालरात्रि पूजा
22 अक्टूबर 2023- दिन रविवार- दुर्गा अष्टमी -महागौरी पूजा और दुर्गाष्टमी
23 अक्टूबर 2023- दिन सोमवार- शरद नवरात्र व्रत पारण, महानवमी
24 अक्टूबर 2023- दिन मंगलवार-मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन (दशहरा)

क्यों है शारदीय नवरात्र का खास महत्व? (Shardiya Navratri special significance)

कहा जाता है कि दुर्गा सप्तशती में बताया गया है कि शरद ऋतु में जो वार्षिक महापूजा की जाती है, उस अवसर पर जो मेरे महात्म्य (दुर्गा सप्तशती) को श्रद्धा-भक्ति के साथ सुनेगा, वह मनुष्य मेरी अनुकंपा से सब बाधाओं से मुक्त होकर धन, धान्य और पुत्रादि से सम्पन्न होगा. शारदीय नवरात्र-पूजा वैदिक काल में प्रचलित थी.


Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.