Asian Games: भारत को छठे दिन शूटिंग में मिला पहला स्वर्ण; सिंधु की सनसनीखेज हार

भारत को छठे दिन शूटिंग में दो पदक मिले हैं। 50 मीटर राइफल 3 पॉजिशन पुरुष टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक मिला। वहीं, 10 मीटर एयर पिस्टल महिला टीम इवेंट में भारत को रजत हासिल हुआ।  इससे पदकों की कुल संख्या अब 27 हो गई है। इससे पहले खेलों के पांचवें दिन तक भारत छह स्वर्ण, आठ रजत और 11 कांस्य के साथ पांचवें पायदान पर रहा था। अब भारत के सात स्वर्ण, नौ रजत, 11 कांस्य हो गए।

Asian Games: भारत को छठे दिन शूटिंग में मिला पहला स्वर्ण; सिंधु की सनसनीखेज हार

एशियाई खेलों का शुक्रवार (29 सितंबर) को छठा दिन है। भारत को छठे दिन शूटिंग में दो पदक मिले हैं। 50 मीटर राइफल 3 पॉजिशन पुरुष टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक मिला। वहीं, 10 मीटर एयर पिस्टल महिला टीम इवेंट में भारत को रजत हासिल हुआ। 

इससे पदकों की कुल संख्या अब 27 हो गई है। इससे पहले खेलों के पांचवें दिन तक भारत छह स्वर्ण, आठ रजत और 11 कांस्य के साथ पांचवें पायदान पर रहा था। अब भारत के सात स्वर्ण, नौ रजत, 11 कांस्य हो गए।

शूटिंग में ऐश्वर्य प्रताप सिंह, स्वप्निल और अखिल की तिकड़ी ने कमाल कर दिया। तीनों ने मिलकर 50 मीटर राइफल 3 पॉजिशन पुरुष टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया। तीनों मिलकर 1769 का स्कोर किया। चीन के लिंशू, हाओ और जिया मिंग की जोड़ी को रजत पदक मिला। वहीं, कोरिया के खिलाड़ियों ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

थाईलैंड के खिलाफ महिला टीम इवेंट में पीवी सिंधु को हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें पोर्नपावी चोचुवोंग ने तीन गेम तक चले मुकाबले में हरा दिया। सिंधु यह मैच 21-14, 15-21, 14-21 ससे हार गई। भारत अब थाईलैंड के खिलाफ मैच में 0-1 से पीछे हो गया है।

बता दे की  साकेत माइनेनी और रामकुमार रामनाथन की भारतीय जोड़ी ने टेनिस पुरुष युगल में स्वर्ण पदक जीतने के लिए उतरी है। दोनों का मुकाबला चीनी ताइपे के जेसन और यू-हसिउ से हो रहा है। साकेत और रामकुमार अगर यह मैच जीत लेते हैं तो स्वर्ण पर कब्जा कर लेंगे