सहारा श्री सुब्रत रॉय का निधन: अंतिम समय में न बेटे साथ थे न ही पत्नी, सभी विदेश में सेटल, अरसे से चल रहे थे बीमार

सुब्रत रॉय काफी अरसे से बीमार थे और उनका इलाज चल रहा था। सहारा ग्रुप की तरफ से जारी एक बयान में बताया गया कि सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय का निधन कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट ( Cardio-respiratory arrest) से हुआ है।

सहारा श्री सुब्रत रॉय का निधन: अंतिम समय में न बेटे साथ थे न ही पत्नी, सभी विदेश में सेटल, अरसे से चल रहे थे बीमार

सहारा समूह के चेयरमैन सुब्रत राय बीते कई महीनों से अस्वस्थ थे। करीब दो माह पूर्व वह इलाज के लिए मुंबई गये थे। वह अपने पीछे पत्नी स्वप्ना राय और दो बेटों सुशांतो और सीमांतो को छोड़ गए है। तीनो कई साल से विदेश में हैं। 

मशहूर कारोबारी और सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय का मंगलवार (14 नवंबर) रात को निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, सुब्रत रॉय का मुंबई स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल (Kokilaben Dhirubhai Ambani Hospitl, Mumbai) में इलाज चल रहा था और यहीं 75 वर्ष की उम्र में रॉय ने अपनी आखिरी सांसें लीं। 

बताया जा रहा है कि सुब्रत रॉय काफी अरसे से बीमार थे और उनका इलाज चल रहा था। सहारा ग्रुप की तरफ से जारी एक बयान में बताया गया कि सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय का निधन कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट ( Cardio-respiratory arrest) से हुआ है।

अखिलेश यादव ने कहा कि सहारा श्री सुब्रत रॉय जी का निधन उत्तर प्रदेश और देश के लिए भावात्मक क्षति है क्योंकि वो एक अति सफल व्यवसायी के साथ-साथ एक ऐसे अति संवेदनशील विशाल हृदयवाले व्यक्ति भी थे जिन्होंने अनगिनत लोगों की सहायता की उनका सहारा बने. भावभीनी श्रद्धांजलि!

रविवार 12 नवंबर को सुब्रत रॉय की तबीयत बिगड़ने लगी तब उन्हें मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल ले जाया गया। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। दो दिनों बाद 14 नवंबर (मंगलवार) की रात तकरीबन साढ़े 10 बजे उनका निधन हो गया। 

सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय कई बीमारियों से लम्बे समय से जूझ रहे थे। कम्पनी द्वारा जारी बयान के अनुसार रॉय को मेटास्टैटिक मैलिंगनैंसी, हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) और डायबिटीज (Diabetes) जैसी हेल्थ प्रॉबलम्स थीं। इन सबके साथ लम्बे समय तक लड़ाई लड़ने वाले रॉय का 14 नवंबर की रात निधन हो गया।

सुब्रत रॉय का जन्म 10 जून 1948 को बिहार के अररिया में हुआ था. उनकी शुरुआती पढ़ाई कोलकाता के होली चाइल्ड स्कूल  में हुई थी. इसके बाद उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई यूपी के गोरखपुर में की थी. 

रॉय ने सहारा इंडिया परिवार की स्थापना साल 1978 में की थी. सहारा ग्रुप के चेयरमैन सुब्रत रॉय का पार्थिव शरीर अब उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ ले जाया जाएगा जहां उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां की जाएंगी।